• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है हंगामा म्यूज़िक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

शाओमी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है हंगामा म्यूज़िक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

शाओमी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है हंगामा म्यूज़िक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • हंगामा म्यूज़िक का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है
  • हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है
  • यह जानकारी शाओमी के फोरम पेज से मिली
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि आप शाओमी के स्मार्टफोन के साथ हंगामा म्यूज़िक ऐप और हंगामा प्ले ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं? चौंकिए मत! यह जानकारी 100 फीसदी सही है। चुनिंदा शाओमी हैंडसेट के साथ हंगामा म्यूज़िक का 1 साल का सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। यह जानकारी शाओमी के फोरम पेज से मिली। फोरम पर किए गए दावों की जांच गैजेट्स 360 ने शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन पर की और पाया कि यह ऑफर बिल्कुल ही काम करता है।

बता गया है कि शाओमी रेडमी नोट 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 3एस, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम, शाओमी रेडमी 3एस+, शाओमी मी मैक्स, शाओमी मी मैक्स प्राइम, शाओमी मी 5 और शाओमी रेडमी 4ए के साथ गाना और वीडियो से संबंधित इन ऐप के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का फायदा उठाया जा सकता है।
 

शाओमी स्मार्टफोन पर हंगामा म्यूज़िक व हंगामा प्ले ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

आपको सबसे पहले शाओमी के इन चुनिंदा स्मार्टफोन पर अपनी पसंद का हंगामा म्यूज़िक या हंगामा प्ले ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इन ऐप में अपने मी अकाउंट से लॉगइन करें। लॉगइन करने के साथ आपको मुफ्त सब्सक्रिप्शन की जानकारी दे दी जाएगी। अगर आप पहले से हंगामा म्यूज़िक और हंगामा प्ले ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी आप मी अकाउंट से लॉगइन करके इस ऑफर का फायदा पा सकते हैं।

बता दें कि हंगामा म्यूज़िक ऐप का एक महीने के सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये है। इसका मतलब है कि शाओमी स्मार्टफोन यूज़र म्यूज़िक के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ 1,188 रुपये का फायदा होगा। वहीं, हंगामा प्ले ऐप के सब्सक्रिप्शन का मासिक शुल्क 199 रुपये है। तीन महीने की मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ शाओमी यूज़र को होगा 597 रुपये का मुनाफा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »