शाओमी ने कहा, 'मी मिक्स नैनो जैसा कोई प्रोडक्ट नहीं'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2016 12:48 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स नैनो में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • मी मिक्स नैनो में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • शाओमी ने ऐसे किसी भी प्रोडक्ट से इनकार किया है
पिछले कुछ समय से कई ख़बरों में शाओमी द्वारा मी मिक्स नैनो स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी सामने आई है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, मी मिक्स नैनो पिछले महीने लॉन्च हुए बेज़ेल रहित शाओमी मी मिक्स का मिनी वेरिएंट हो सकता है। लेकिन, अब कंपनी के एक कर्मचारी ने इन ख़बरों का खंडन करते हुए ऐसे किसी प्रोडक्ट के बनने से इनकार किया है।

शाओमी के मार्केटिंग डायरेक्टर ज़ैंग जीयुआन ने वीबो पर पुष्टि करते हुए कहा, ''शाओमी मी मिक्स जैसे कोई प्रोडक्ट नहीं है।'' इससे उन सभी ख़बरों पर रोक लग गई है जिनमें शाओमी मी मिक्स के मिनी वेरिएंट के बारे में दावे किए गए थे। हालांकि, जीयुआन ने कमेंट डिलीट कर दिया जिससे यह मामला और उलझ गया है। अब शाओमी की इस वेरिएंट की योजना के बारे में कुछ भी कहना फिलहाल मुश्किल है।
Advertisement

अभी भी संभावना है कि शाओमी एक मिनी मी मिक्स वेरिएंट लॉन्च करे। लेकिन हो सकता है कि इसका नाम मी मिक्स नैनो ना हो। कंपनी इस स्मार्टफोन को एक अलग नाम से पेश कर सकती है। मी मिक्स नैनो के अगले महीने लॉन्च होने की ख़बरें हैं।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स नैनो में 5.5 इंच स्क्रीन हो सकता है जो 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। यह फोन मी मिक्स से थोड़ कम पतला होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है। फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन की कीमत के बारे में भी लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। इस फोन को 3,000 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

याद दिला दें, शाओमी ने पिछले महीने बिना बेज़ेल डिस्प्ले वाला मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इस फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.