Xiaomi का दावा, एक महीने में बेचे 40 लाख स्मार्टफोन

शाओमी के लिए यह साल कामयाबी देने वाला रहा है और कंपनी ने देशभर में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन बेचे हैं। एक और उपलब्धता का ऐलान करते हुए, कंपनी ने दावा किया कि एक महीने में त्यौहारी सीज़न के दौरान कुल 40 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे। इस जानकारी को शाओमी इंडिया वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर साझा किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 13:45 IST
ख़ास बातें
  • बिग बिलियन डेज़ सेल में रेडमी नोट 4 सबसे ज़्यादा बिकने वाला फोन रहा
  • शाओमी ने अब तक ढाई करोड़ से ज़्यादा डिवाइस बेचे हैं
  • कंपनी ने देशभर में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन बेचे हैं
शाओमी के लिए यह साल कामयाबी देने वाला रहा है और कंपनी ने देशभर में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन बेचे हैं। एक और उपलब्धता का ऐलान करते हुए, कंपनी ने दावा किया कि एक महीने में त्यौहारी सीज़न के दौरान कुल 40 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे। इस जानकारी को शाओमी इंडिया वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर साझा किया।

जैन ने यह भी दावा किया कि शाओमी, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिविल सेल के दौरान नंबर एक ब्रांड रहा। इसके अलावा, कंपनी ने दावा किया कि शाओमी ने अपने ऑनलाइन स्टोर मीडॉटकॉम पर दस लाख से ज़्यादा प्रोडक्ट बेचे। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर एक महीने में दो बार 'Diwali with Mi'सेल का आयोजन किया था। पहली सेल का आयोजन सितंबर के आख़िर में किया गया जबकि दूसरी सेल दिवाली के दौरान आयोजित की गई।
Advertisement

इससे पहले चीनी कंपनी ने ऐलान किया था कि सितंबर में फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर आयोजित हुई सेल के दौरान दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचीं। शाओमी ने दावा किया कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में रेडमी नोट 4 सबसे ज़्यादा बिकने वाला डिवाइस रहा। इसके अलावा, कंपनी ने ऐलान किया कि अमेज़न इंडिया पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले नौ में से आठ स्मार्टफोन शाओमी के ही थे।

सितंबर में, शाओमी ने ऐलान किया था कि पिछले महीने तक कंपनी ने देशभर में एक करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। इससे पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि भारत में कदम रखने के करीब तीन साल के अंदर, शाओमी ने अब तक ढाई करोड़ से ज़्यादा डिवाइस बेचे हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में पता चला था कि चीनी कंपनी की योजना 2020 तक चीन में हुवावे से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.