IDC रिपोर्ट : स्‍मार्टफोन शिपमेंट्स में Xiaomi सबसे आगे, जानिए बाकी का क्‍या है हाल

30 सितंबर को खत्‍म हुई इस साल की तीसरी तिमाही (3Q21) में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 12 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) गिरावट दर्ज की गई है। यह इसलिए अहम है, क्योंकि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट ने पिछली चार तिमाहियों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2021 13:02 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 12 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट दर्ज हुई
  • शाओमी का शिपमेंट्स भी कम हुआ, फ‍िर भी वह पहले नंबर है
  • सैमसंग दूसरे, वीवो तीसरे, रियलमी चौथे और ओपो पांचवें नंबर पर है

जनवरी से सितंबर 2021 तक भारत में 17 मिलियन 5G स्मार्टफोन शिप किए गए।

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 सितंबर को खत्‍म हुई इस साल की तीसरी तिमाही (3Q21) में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 12 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) गिरावट दर्ज की गई है। यह इसलिए अहम है, क्योंकि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट ने पिछली चार तिमाहियों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की थी। इस तिमाही के दौरान 48 मिलियन स्मार्टफोन यूनिट शिप की गईं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Xiaomi ने शिपमेंट में गिरावट दर्ज की है, इसके बावजूद उसने सबसे ज्‍यादा मार्केट शेयर हासिल किया है। रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में 7 प्रतिशत 5G शिपमेंट के साथ भारत ग्‍लोबली तीसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार रहा।

IDC वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर ने तीसरी तिमाही में शिपमेंट की गिरावट के लिए दो चीजों की जिम्‍मेदार ठहराया है। पहला- कॉम्‍पोनेंट की शॉर्टेज और दूसरा- इस तिमाही की तुलना पिछले साल की तीसरी तिमाही से करना, जिसमें अप्रत्‍याशित बढ़ोतरी देखी गई थी। पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले इस साल तीसरे क्‍वॉर्टर में 12 प्रतिशत YoY गिरावट के साथ शिपमेंट 54.2 मिलियन यूनिट से घटकर 48 मिलियन यूनिट पर पहुंच गया। लेकिन अगर  तिमाही-दर-तिमाही तुलना की जाए, तो इस साल इंडियन मार्केट में तीसरी तिमाही में शिपमेंट्स 4.7 प्रतिशत बढ़कर 34 मिलियन यूनिट से 48 मिलियन यूनिट हो गया है।
Advertisement

IDC के अनुसार, Xiaomi की लीड बरकरार है, लेकिन इसके शिपमेंट में YoY 17 प्रतिशत गिरावट आई है। हालांकि कंपनी के सब-ब्रैंड पोको ने शिपमेंट में 65 प्रतिशत की तेजी देखी है। सैमसंग इस तिमाही में 33 प्रतिशत YoY की गिरावट के साथ दूसरे स्थान पर रही। 13 प्रतिशत (YoY) की शिपमेंट गिरावट के साथ वीवो तीसरे स्थान पर रही। Realme ने 5 प्रतिशत की YoY गिरावट देखी और वह चौथे स्थान पर है। Oppo ने 16 प्रतिशत YoY गिरावट देखी और वह पांचवें स्‍थान पर है।

आईडीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ग्‍लोबली, तीसरा सबसे बड़ा 5जी स्मार्टफोन मार्केट था और इस तिमाही में दुनिया के 5जी शिपमेंट में उसका शेयर 7% (10 मिलियन यूनिट) था। वहीं, जनवरी से सितंबर 2021 तक भारत में 17 मिलियन 5G स्मार्टफोन शिप किए गए। 
Advertisement

IDC का कहना है कि देश का स्मार्टफोन मार्केट साल 2021 में सिंगल डिजिट की सालान ग्रोथ देखेगा। आईडीसी इंडिया के क्‍लाइंट डिवाइसेज और आईपीडीएस के रिसर्च डायरेक्‍टर नवेंद्र सिंह ने कहा कि सप्‍लाई से जुड़ी चुनौतियों की वजह से इस साल के आखिरी क्‍वॉर्टर में भी गिरावट देखे जाने की उम्मीद है, जिसकी वजह से 2021 में सालाना शिपमेंट 160 मिलियन से कम हो जाएगा, जबकि 2021 के 9 महीनों ने पहले ही 120 मिलियन यूनिट्स की श‍िपिंग कर दी है और पहली छमाही में 42 फीसदी की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ रही है। उन्‍होंने कहा कि अगले साल की पहली छमाही भी चुनौतीपूर्ण रहेगी। उसके बाद स्थितियां कुछ आसान होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.