• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 10 सीरीज़ से फरवरी में उठ सकता है पर्दा, Mi 10 Pro यूरोप में भी हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi 10 सीरीज़ से फरवरी में उठ सकता है पर्दा, Mi 10 Pro यूरोप में भी हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने पुष्टि की थी कि Mi 10 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। शाओमी के सह-संस्थापक लिन बिन ने हाल ही में बताया था कि Mi 9 Pro के अपग्रेड Mi 10 Pro को भी उतारा जाएगा।

Xiaomi Mi 10 सीरीज़ से फरवरी में उठ सकता है पर्दा, Mi 10 Pro यूरोप में भी हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Mi 10 Pro को M2001J2G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया
  • Mi 10 और Mi 10 Pro होंगे चार रियर कैमरे से लैस
  • 12 जीबी तक रैम के साथ आएंगे Mi 10 और Mi 10 Pro
विज्ञापन
शाओमी की Mi 10 सीरीज़ से फरवरी महीने की शुरुआत में पर्दा उठाए जाने की खबर है। Xiaomi ने बीते महीने ही बताया था कि नई सीरीज़ पर काम चल रहा है। कंपनी द्वारा Mi 10 और Mi 10 Pro को पेश किया जाएगा। इसके अलावा शाओमी मी 10 प्रो को रूसी डेटाबेस EEC पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि फोन चीन के अलावा कुछ यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi भारत में अपनी Mi 10 सीरीज़ को भी लॉन्च कर सकती है। ऐसा करके कंपनी मी ब्रांड को मार्केट में अलग पहचान देना चाहती है।

एक चीनी टिप्स्टर ने वीबो पर पोस्ट में मी 10 सीरीज़ को लॉन्च करने के संबंध में जानकारी दी है। सिर्फ इतना बताया गया है कि कंपनी फरवरी महीने की शुरुआत में इस सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि Xiaomi 11 फरवरी को होने वाले Samsung के Galaxy Unpacked 2020 इवेंट को मजबूत चुनौती देना चाहती है।

बीते महीने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में शाओमी ने पुष्टि की थी कि मी 10 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। शाओमी के सह-संस्थापक लिन बिन ने हाल ही में बताया था कि मी 9 प्रो के अपग्रेड मी 10 प्रो को भी उतारा जाएगा।

Xiaomi ने मी 10 और मी 10 प्रो की पुष्टि तो कर दी है। लेकिन इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। इस बीच इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि मी 10 सीरीज़ के दोनों फोन चार रियर कैमरे और 12 जीबी तक रैम के साथ आएंगे।

रूस में EEC डेटाबेस से Mi 10 Pro को यूरोपीय मार्केट में M2001J2G मॉडल नंबर के साथ लाए जाने की ओर इशारा मिला है। लेकिन स्मार्टफोन के स्पेसिफिेकेशन का कोई ज़िक्र नहीं है। हालांकि, इतनी पुष्टि ज़रूर हो गई है कि नए Xiaomi फोन को ईईसी सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग में 13 जनवरी की अपलोड तारीख है।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने EEC लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि यह मी 10 प्रो ही है। गैजेट्स 360 ने स्वत्रंत रूप से ईईसी डेटाबेस को वैरिफाई किया है। लेकिन हम भरोसे के साथ ये नहीं कह सकते हैं कि यह मी 10 प्रो ही है या शाओमी का कोई और नया फोन।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 Pro, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  2. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  3. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  4. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  5. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  6. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  7. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  8. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  9. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  10. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »