शाओमी रेडमी प्रो में है चीन में बना ओलेड पैनल: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 12:33 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी एवरडिस्प्ले रेडमी प्रो के लिए ओलेड डिस्प्ले बनाएगी
  • दूसरी घरेलू कंपनी बीओई होगी
  • शाओमी रेडमी प्रो की कीमत 15,100 रुपये से शुरू होती है
शाओमी ने हाल ही में चीन में रेडमी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में कुछ ऐसे फीचर हैं जिन्हें फ्लैगशिप दर्जे का कहा जा सकता है।

डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, शाओमी रेडमी प्रो में डेका-कोर प्रोसेसर, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले है। ओलेड डिस्प्ले, एलसीडी स्क्रीन से ज्यादा पतली, हल्की और कम ऊर्जा खपत व ज्यादा कलर रीप्रोडक्शन वाले होते हैं। इसके अलावा ओलेड डिस्प्ले, एलसीडी स्क्रीन से ज्यादा महंगे भी होता है और इसीलिए किसी बजट फोन में शायद ही इस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, शाओमी ने रेडमी प्रो की बजट कीमत के साथ समझौता ना करते हुए फोन में ओलेड डिस्प्ले देने की एक अच्छी तकनीक खोज ली है।

जब किसी स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले दिया जाता है तो ऐसा माना जाता है कि यह सैमसंग का ओलेड डिस्प्ले ही होगा। बता दें कि ओलेड डिस्प्ले के 95 प्रतिशत बाजार पर सैमसंग का कब्जा है। लेकिन शाओमी टुडे के मुताबिक, कंपनी ने एक अलग रूख अख्तियार करते हुए रेडमी प्रो के लिए एक चीनी डिस्प्ले निर्माता को ओलेड डिस्प्ले पैनल बनाने को कहा। शाओमी रेडमी प्रो में दो घरेलू कंपनियां बीओई और एवरडिस्प्ले द्वारा बनाए गए ओलेड डिस्प्ले पैनल हैं।

खबर है कि शाओमी के लिए ओलेड स्क्रीन सप्लाई करने वाली पहली कंपनी है जबकि बीओई दूसरी। एक वैश्विक कंपनी की जगह घरेलू कंपनी के साथ डिस्प्ले की साझेदारी के चलते ही शाओमी रेडमी प्रो को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर पाई है।
Advertisement

शाओमी रेडमी प्रो में एक फुल एचडी ओलेड डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 342 पीपीआई है। प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास है। चीन में इस स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन (करीब, 15,100 रुपये), 64 जीबी वेरिएंट को 1,699 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, BOE, EverDisplay, Mobiles, Oled displays, Xiaomi, Xiaomi Redmi Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.