शाओमी रेडमी प्रो में है चीन में बना ओलेड पैनल: रिपोर्ट

शाओमी रेडमी प्रो में है चीन में बना ओलेड पैनल: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी एवरडिस्प्ले रेडमी प्रो के लिए ओलेड डिस्प्ले बनाएगी
  • दूसरी घरेलू कंपनी बीओई होगी
  • शाओमी रेडमी प्रो की कीमत 15,100 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में चीन में रेडमी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में कुछ ऐसे फीचर हैं जिन्हें फ्लैगशिप दर्जे का कहा जा सकता है।

डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, शाओमी रेडमी प्रो में डेका-कोर प्रोसेसर, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले है। ओलेड डिस्प्ले, एलसीडी स्क्रीन से ज्यादा पतली, हल्की और कम ऊर्जा खपत व ज्यादा कलर रीप्रोडक्शन वाले होते हैं। इसके अलावा ओलेड डिस्प्ले, एलसीडी स्क्रीन से ज्यादा महंगे भी होता है और इसीलिए किसी बजट फोन में शायद ही इस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, शाओमी ने रेडमी प्रो की बजट कीमत के साथ समझौता ना करते हुए फोन में ओलेड डिस्प्ले देने की एक अच्छी तकनीक खोज ली है।

जब किसी स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले दिया जाता है तो ऐसा माना जाता है कि यह सैमसंग का ओलेड डिस्प्ले ही होगा। बता दें कि ओलेड डिस्प्ले के 95 प्रतिशत बाजार पर सैमसंग का कब्जा है। लेकिन शाओमी टुडे के मुताबिक, कंपनी ने एक अलग रूख अख्तियार करते हुए रेडमी प्रो के लिए एक चीनी डिस्प्ले निर्माता को ओलेड डिस्प्ले पैनल बनाने को कहा। शाओमी रेडमी प्रो में दो घरेलू कंपनियां बीओई और एवरडिस्प्ले द्वारा बनाए गए ओलेड डिस्प्ले पैनल हैं।

खबर है कि शाओमी के लिए ओलेड स्क्रीन सप्लाई करने वाली पहली कंपनी है जबकि बीओई दूसरी। एक वैश्विक कंपनी की जगह घरेलू कंपनी के साथ डिस्प्ले की साझेदारी के चलते ही शाओमी रेडमी प्रो को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर पाई है।

शाओमी रेडमी प्रो में एक फुल एचडी ओलेड डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 342 पीपीआई है। प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड ग्लास है। चीन में इस स्मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन (करीब, 15,100 रुपये), 64 जीबी वेरिएंट को 1,699 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, BOE, EverDisplay, Mobiles, Oled displays, Xiaomi, Xiaomi Redmi Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  3. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  8. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  10. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »