• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोट प्राइम 4जी फोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट प्राइम 4जी फोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट प्राइम 4जी फोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में रेडमी नोट प्राइम स्मार्टफोन लॉन्च किया है। शाओमी रेडमी नोट प्राइम की कीमत 8,499 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया व कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगा।

चीन की इस कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि रेडमी नोट प्राइम को भारत में ही बनाया गया है। ध्यान रहे कि अगस्त महीने में लॉन्च किए गए रेडमी 2 प्राइम को भी भारत में ही डेवलप किया जाता है। शाओमी रेडमी 2 प्राइम की तरह रेडमी नोट प्राइम को आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में फॉक्सकॉन के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया जाएगा। इस प्राइस रेंज में शाओमी के नए रेडमी नोट प्राइम की टक्कर लेनेवो के3 नोट से होगी।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी नोट प्राइम बनाम लेनेवो के3 नोट)

रेडमी नोट प्राइम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलेगा। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 720x1280 पिक्सल। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस होगा।
 
xiaomi redmi note prime sides

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।

रेडमी नोट प्राइम में 3जी, 4जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस/ ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x78.7x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  2. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  3. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  4. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  6. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  7. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  8. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  9. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  10. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »