Xiaomi Redmi Note 6 Pro के कैमरों का दम...

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की लोकप्रिय रेडमी नोट सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 15:34 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है
  • रेडमी नोट 6 प्रो की बिक्री 23 नवंबर यानी शुक्रवार से शुरू होगी
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro है चार कैमरों वाला स्मार्टफोन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की लोकप्रिय रेडमी नोट सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा। नया हैंडसेट इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है। Redmi Note 6 Pro डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में कई अपग्रेड के साथ आता है। हालांकि, Xiaomi ने सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सेटअप में किया है। Redmi Note 6 Pro चार कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें दो फ्रंट और दो रियर कैमरे हैं। लॉन्च किए जाने से पहले Gadgets 360 को रेडमी नोट 6 प्रो के साथ बिताने का कुछ वक्त मिला। पहली झलक में हमें यह स्मार्टफोन कैसा लगा? इसके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अब हम आपको इसकी कैमरा परफॉर्मेंस से रूबरू कराएंगे। ये तस्वीरें अलग-अलग परिस्थितियों में ली गई हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi ने पोर्ट्रेट सेल्फी के लिए रेडमी नोट 6 प्रो में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इसमें दो फ्रंट कैमरे हैं और दो रियर कैमरे भी। रियर पैनल पर रेडमी नोट 6 प्रो में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। सेल्फी के लिए Redmi Note 6 Pro में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। यह 4-इन-1 सुपर पिक्सल और एआई फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। ये कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें स्मार्टफोन के रियर कैमरे से लिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के कैमरा सैंपल देखने के लिए टैप करें

फिलहाल, हम इन तस्वीरों के आधार पर शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के कैमरों पर कोई भी फैसला नहीं सुनाएंगे। इसके लिए विस्तृत रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।

गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने अभी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, दाम 15,000-20,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की बिक्री 23 नवंबर यानी शुक्रवार से शुरू होगी।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

थाइलैंड में लॉन्च किया गया शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि भारत में और वेरिएंट भी लाए जाएं।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का वादा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  4. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्ला
  5. Oracle निकालेगी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी! AI फिर बना वजह
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oracle निकालेगी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी! AI फिर बना वजह
  2. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  4. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  5. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  6. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  7. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  8. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  10. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.