• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 की बुकिंग अब दुकानों में भी, 8 मार्च से शुरू होगी डिलिवरी

शाओमी रेडमी नोट 5 की बुकिंग अब दुकानों में भी, 8 मार्च से शुरू होगी डिलिवरी

शाओमी ने वादा किया था कि जल्द ही ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक पहुंचने की दिशा में हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि रेडमी नोट 5 की ऑफलाइन स्टोर पर प्रीबुकिंग शुरू हो गई है।

शाओमी रेडमी नोट 5 की बुकिंग अब दुकानों में भी, 8 मार्च से शुरू होगी डिलिवरी
ख़ास बातें
  • ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक पहुंचाने के लिए शाओमी ने ऑफलाइन जारी किए फोन
  • रेडमी नोट 5 की प्री-बुकिंग जारी, रेडमी नोट 5 प्रो भी जल्द बिकेगा ऑफलाइन
  • कितनी राशि के साथ कर सकते हैं प्री-बुक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले महीने रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो भारतीय बाज़ार में उतारे थे। लॉन्च के बाद शाओमी के ये लोकप्रिय स्मार्टफोन, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर बंपर बिके। कंपनी ने वादा किया था कि जल्द ही ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक पहुंचने की दिशा में हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि रेडमी नोट 5 की ऑफलाइन स्टोर पर प्रीबुकिंग शुरू हो गई है। इसे किसी भी आम मोबाइल फोन की दुकान से 2,000 रुपये देकर प्री-बुक किया जा सकता है।


रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो यह हैंडसेट भी जल्द ऑफलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। पार्टनर स्टोर से खरीदने पर ऑनलाइन कीमत पर 500 रुपये अतिरिक्त प्रीमियम राशि के तौर पर देना होगा। रेडमी नोट 5 को थर्ड पार्टी ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदने पर 3 जीबी/32 जीबी वैरिएंट 10,499 रुपये में मिलेगा। वहीं 4जीबी/64जीबी वैरिएंट के यूज़र को 12,499 रुपये चुकाने होंगे। ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर फोन की कीमत 9,999 रुपये और 11,999 रुपये (क्रमश: दोनों वैरिएंट के लिए) है। जैसा कि हमने बताया, ग्राहक को 2,000 रुपये बुकिंग राशि के तौर पर देने होंगे। इसी तरह रेडमी नोट 5 प्रो के लिए भी ऑनलाइन कीमत के अलावा 500 रुपये की प्रीमियम राशि देनी होगी। रेडमी नोट 5 प्रो की ऑनलाइन कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और 16,999 रुपये तक जाती है।
 
xiaomi

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।


शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

रेडमी नोट 5 प्रो स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इं
टिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »