Xiaomi Redmi Note 4 खरीदने में अब नहीं होगी परेशानी

शाओमी का बेहद सफल स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 अब ओपन सेल में मिलेगा। हैंडसेट को अपनी ई-कॉमर्स साइट मीडॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपये शुरू होती है। स्मार्टफोन गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 4 खरीदने में अब नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
शाओमी का बेहद सफल स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 अब ओपन सेल में मिलेगा। हैंडसेट को अपनी ई-कॉमर्स साइट मीडॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपये शुरू होती है। स्मार्टफोन गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर जानकारी दी कि रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन ओपन सेल में mi.com और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी नोट 4 पिछली दो तिमाही में बिकने वाला कंपनी का अब तक का सबसे कामयाब फोन साबित हुआ है। मनु कुमार ने यह भी जानकारी दी कि भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाले तीन टॉप स्मार्टफोन में रेडमी के दो फोन शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि लॉन्च के छह महीने के अंदर कंपनी ने रेडमी नोट 4 की 50 लाख यूनिट बेचीं हैं।

शाओमी रेडमी नोट 4 कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।


शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
xiaomi redmi note 4

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  3. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  4. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  6. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  7. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  8. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  10. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »