शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 27 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 27 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने घोषणा की है कि कंपनी इस महीने के अंत में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी 27 जुलाई को एक चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी इस इवेंट में रेडमी नोट 4 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।

शाओमी ने जानकारी दी है कि इस इवेंट को 27 जुलाई को बीजिंग नेशनल कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में नए रेडमी डिवाइस के पेश किए जाने की खबरें जोरों पर हैं।

इसस पहले इसी हफ्ते शाओमी रेडमी नोट 4 के एक लीक टीज़र में इस हैंडसेट के यूनिबॉडी मेटल डिजाइन के साथ आने का खुलासा हुआ था। इस लीक तस्वीर से फोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा भी हुआ था। इन दो कैमरे के बीच तस्वीर में एक एलईडी फ्लैश भी देखा गया है।

यह स्मार्टफोन इस सीरीज के रेगुलर स्क्रीन 5.5 इंच की जगह ज्यादा बड़े साइज़ में आ सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नपड्रैगन 652 चिपसेट हो सकता है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है। हालांकि ये सभी जानकारी अभी कई मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है और अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में शाओमी ने खुलासा किया था कि कंपनी अभी तक दुनियाभर में 110 मिलियन से ज्यादा रेडमी डिवाइस बेच चुकी है। कंपनी ने पहला रेडमी फोन अगस्त 2013 में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi redmi note 4, Xiaomi event
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »