Xiaomi Redmi Note 4 खरीदने का एक और मौका

अब तक Xiaomi Redmi Note 4 खरीदने में कामयाब नहीं हो सके हैं तो पके पास एक और मौका है। बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 4 एक बार फिर बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जून 2017 10:58 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 एक बार फिर बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध
  • Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है
  • हैंडसेट गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा
अब तक Xiaomi Redmi Note 4 खरीदने में कामयाब नहीं हो सके हैं तो पके पास एक और मौका है। बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 4 एक बार फिर बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। याद दिला दें कि Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।


इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.