शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में 19 जनवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2017 11:02 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया के प्रमुख मुन कुमार जैन ने दी जानकारी
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • कीमत और उपलब्धता का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी लंबे समय से भारत में नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करने के टीज़र जारी करती रही है। कयास लगाए जाते रहे हैं कि कंपनी 19 जनवरी को रेडमी नोट 4 से पर्दा उठाएगी। इस बीच फ्लिपकार्ट ने भी मार्केटिंग के बहाने यह बताया कि अगला फोन सिर्फ उसकी ई-कॉमर्स साइट पर मिलेगा। अब मी इंडिया के प्रमुख मुन कुमार जैन ने पुष्टि की है कि 19 जनवरी को और कोई फोन नहीं, बल्कि शाओमी रेडमी नोट 4 ही लॉन्च होगा।

मनु कुमार जैन ने ट्विटर ने ज़रिए शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि की। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कीमत और उपलब्धता का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा।
Advertisement

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) में बिकता है। हाल ही इस हैंडसेट के दो नए कलर वेरिएंट ब्लू और ब्लैक को पेश किया गया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध था। भारत में इस हैंडसेट के कौन-कौन से वेरिएंट लॉन्च होंगे, यह साफ नहीं है।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.