Xiaomi Redmi 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जीबी हो सकता है रैम

चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर हाल ही में Xiaomi Redmi 7 Pro को लिस्ट किया गया था। लेकिन अब टीना लिस्टिंग को अपडेट किया गया है और फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

Xiaomi Redmi 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जीबी हो सकता है रैम

Photo Credit: TENAA

Xiaomi Redmi 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जीबी हो सकता है रैम

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 7 Pro में है 2,900 एमएएच की बैटरी
  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकता है रेडमी 7 प्रो में
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
विज्ञापन
चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर हाल ही में Xiaomi Redmi 7 Pro को लिस्ट किया गया था। लेकिन पहले केवल यही बात सामने आई थी कि फोन का डिस्प्ले साइज क्या होगा, फोन की लंबाई-चौड़ाई क्या होगी और फोन में जान फूंकने के लिए कितने एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लेकिन अब टीना लिस्टिंग को अपडेट किया गया है और फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। Redmi 6 Pro के अपग्रेड वर्जन Xiaomi Redmi 7 Pro में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।  

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि Xiaomi Redmi 7 Pro स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता होगा। शाओमी रेडमी 7 प्रो में 5.84 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले और 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। Redmi 7 Pro में 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी रेडमी 7 प्रो स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर दो रियर कैमरे हो सकते हैं। प्राइमरी सेंसर  12 मेगापिक्सल का होगा तो वहीं इसका सेकेंडरी सेंसर कितने मेगापिक्सल का होगा, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होगा। Redmi 7 Pro की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 147.76x71.89x7.8 मिलीमीटर है। फोन में जान फूंकने के लिए 2,900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

वेबसाइट टीना पर सामने आई तस्वीर में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को चीन कंप्लसरी सर्टिफिकेट (3C) से सर्टिफिकेशन मिला है। रेडमी 7 सीरीज के अंतर्गत Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि नए शाओमी स्मार्टफोन 5V/2A चार्जिंग (10 वाट) सपोर्ट के साथ आएंगे। लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर M1901F7E, M1901F7T और M1901F7C दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों ही मॉडल Redmi 7 सीरीज के Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि इस साल लॉन्च हुए रेडमी मॉडल के मॉडल नंबर "M18" थे और इन नए मॉडल नंबर के शुरुआत में "M19" लिखा नजर आ रहा है, इसका मतलब रेडमी 7 सीरीज स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 7 Pro, Xiaomi, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  6. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  7. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  8. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  9. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »