Xiaomi Redmi 6 सीरीज के फोन बिकेंगे अमेजन पर

Xiaomi Redmi 6 सीरीज के स्मार्टफोन कल भारत में लॉन्च होंगे। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, रेडमी 6 सीरीज के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर बेचे जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2018 14:05 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं Redmi 6 स्मार्टफोन
  • Redmi 6 के दो वेरिएंट मिलेंगे अमेजन पर
  • रेडमी 6 का तीसरा वेरिएंट हो सकता है Flipkart पर उपलब्ध
Xiaomi Redmi 6 सीरीज के स्मार्टफोन कल भारत में लॉन्च होंगे। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, रेडमी 6 सीरीज के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर बेचे जाएंगे। अमेजन के होमपेज पर आपको Redmi 6 का पोस्टर दिखाई देगा। पोस्टर पर दो हैंडसेट की तस्वीर नजर आ रही है। एक हैंडसेट नॉच डिजाइन (Redmi 6 Pro) और दूसरा बिना नॉच डिजाइन (Redmi 6 or Redmi 6A) का है। तीन में से केवल दो ही वेरिएंट अमेजन पर बेचे जाएंगे। तीसरा वेरिएंट संभवत: Flipkart पर बेचा जा सकता है। यह अभी केवल अनुमान है, जल्द ही आधिकारिक जानकारी भी सामने आएगी।

इच्छुक ग्राहकों वेबसाइट पर मौजूद Notify Me ऑप्शन पर क्लिक कर रजिस्टर कर सकते हैं। Xiaomi के तीनों ही हैंडसेट Mi.com के अलावा मी होम स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर पर भी उपलब्ध होंगे। शाओमी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Redmi 6 सीरीज में डुअल 4जी वोल्ट सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि कंपनी के मौजूदा रेडमी 5 सीरीज में यह सपोर्ट सुविधा नहीं दी गई है। चीन में Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro को जून में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि Xiaomi इन्हीं नाम से यह हैंडसेट भारत में भी लॉन्च करेगी। शाओमी की अपकमिंग रेडमी 6 सीरीज में मीडियाटेक नहीं बल्कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro की चीनी मार्केट में कीमत
चीनी मार्केट में Redmi 6 हैंडसेट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। Redmi 6A की चीन में कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) है। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम और इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। Xiaomi Redmi 6 Pro की शुरुआती कीमत  999 चीनी युआन (करीबन 10,400 रुपये) है। इसमें यूज़र को मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 1,199 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये)। अगर समान रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 1,299 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये)।
Advertisement

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन
रेडमी 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी।
Advertisement
अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi 6A स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला Redmi 6A मीयूआई 9 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। साथ में मिलेगा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम।
Advertisement

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जो बजट फोन को ध्यान में रखकर दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 6 प्रो एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस होकर आता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.