Xiaomi Redmi 6 का 64 जीबी वेरिएंट और Redmi 6 Pro बिक रहे हैं ओपन सेल में

रेडमी 6ए के अलावा Redmi 6 और Redmi 6 Pro भारत में ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आइए आपको बताते हैं कि रेडमी 6 सीरीज के इन स्मार्टफोन का कौन सा वेरिएंट ओपन सेल में बेचा जा रहा है।

Xiaomi Redmi 6 का 64 जीबी वेरिएंट और Redmi 6 Pro बिक रहे हैं ओपन सेल में

Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6 Pro बिक रहे हैं ओपन सेल में

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी
  • 10,999 रुपये में मिलेगा रेडमी 6 प्रो का शुरुआती वेरिएंट
  • पावर बैकअप के लिए Redmi 6 Pro में है 4,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस सप्ताह के शुरुआत में घोषणा की थी कि बजट स्मार्टफोन Redmi 6A का 32 जीबी वेरिएंट ओपन सेल में बेचा जाएगा। रेडमी 6ए के अलावा Redmi 6 का 64 जीबी और Redmi 6 Pro के दोनों वेरिएंट भारत में ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा Redmi 6A, Redmi 6 Pro ई-कॉमर्स साइट Amazon.in तो वहीं Redmi 6 स्मार्टफोन Flipkart पर बेचा जा रहा है।  बता दें कि Xiaomi ने मंगलवार को इस बात को कंफर्म किया था कि रेडमी 6ए का 32 जीबी वेरिएंट ओपन सेल में बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी ने रेडमी 6 सीरीज के अन्य दोनों हैंडसेट का जिक्र नहीं किया था।
 

Xiaomi Redmi 6, Redmi 6 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। कंपनी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचेगी। बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। यह फोन भी ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • कमियां
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »