शाओमी रेडमी 5ए की आज पहली सेल, जानें कीमत व सभी लॉन्च ऑफर

शाओमी ने पिछले महीने के आख़िर में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए लॉन्च किया। कंपनी, नए शाओमी रेडमी 5ए की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन'' के तौर पर कर रही है। गुरुवार को कंपनी Xiaomi Redmi 5A को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

शाओमी रेडमी 5ए की आज पहली सेल, जानें कीमत व सभी लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • 2 जीबी रैम वेरिएंट के लिए पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट है
  • शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है
  • फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले महीने के आख़िर में अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए लॉन्च किया। कंपनी, नए शाओमी रेडमी 5ए की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन'' के तौर पर कर रही है। गुरुवार को कंपनी Xiaomi Redmi 5A को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में '8 दिन की बैटरी लाइफ' (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है। रेडमी 5ए में मीयूआई 9 पहले से लोड आता है, जिससे समार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होने में मदद मिलनी चाहिए। इसके अलावा, स्मार्टफोन को पिछले साल के किफ़ायती हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। कंपनी ने फोन पर लॉन्च ऑफर देने का ऐलान भी किया है।

 

शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है, जिसके चलते यह भारत में शाओमी का सबसे किफ़ायती हैंडसेट बन गया है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है।  लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी नए रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। यानी नया हैंडसेट 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। यह फोन भारत में गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और मी होम स्टोर पर मिलेगा। इसके अलावा फोन सभी मी पार्टनर स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट की बात करें तो रेडमी 5ए पर बजाज फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत सभी रेडमी 5ए यूज़र को Reliance Jio के 'बेटर टुगेदर ऑफर' के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऑफर के तहत, रेडमी 5ए यूज़र को कैशबैक पाने के लिए 13 महीनों तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इस पैक में यूज़र को 28 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी डेली लिमिट के साथ), अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल व अनिलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। गौर करने वाली बात है कि पहले रीचार्ज को 5 दिसंबर 2017 और 30 नवंबर 2018 के बीच करवाना अनिवार्य है।
 
xiaomi redmi 5a

शाओमी रेडमी 5ए सेल

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »