Xiaomi Redmi 5A के रोज़ गोल्ड वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से

फ्लिपकार्ट ने वेबसाइट पर बैनर के ज़रिए इस नए वेरिएंट की पुष्टि की। माना जा रहा है कि वेंलंटाइंस डे को देखते हुए कंपनी ने यह नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर को यह फोन आकर्षित कर सके। बता दें कि 15,000 रुपये की रेंज में कंपनी के पास रोज़ गोल्ड रंग विकल्प में पहले से ही मी ए1 मौजूद है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 31 जनवरी 2018 19:38 IST
ख़ास बातें
  • रोज़ गोल्ड वेरिएंट में भारत आया शाओमी रेडमी 5ए
  • फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से फ्लैश सेल में बिकेगा फोन
  • कंपनी ने ट्वीट कर दिया नए वेरिएंट के लॉन्च का इशारा
Xiaomi Redmi 5A के चर्चित रोज़ गोल्ड वेरिएंट ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। गुरुवार से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि पहले शाओमी रेडमी 5ए डार्क ग्रे और गोल्ड रंग विकल्पों के साथ बाजार में मौजूद था। नवंबर में लॉन्च हुए रेडमी 5ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये थी। अब रेडमी 5ए का रोज़ गोल्ड वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की गुरुवार को होने वाली फ्लैशसेल और एमआई.कॉम पर दोपहर 12 बजे से बिकना शुरू होगा। फ्लैश सेल में इसके एक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये होगी।

कंपनी ने बुधवार को ट्वीट के ज़रिए नए रोज़ गोल्ड वेरिएंट के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को लेकर किए गए ट्वीट में लिखा, ''मैं खूबसूरत हूं... मैं दमदार हूं.. मैं सभी की पसंद हूं... अंदाज़ा लगाइए मैं कौन हूं...? कल हटेगा पर्दा!'' इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने वेबसाइट पर बैनर के ज़रिए इस नए वेरिएंट की पुष्टि की। माना जा रहा है कि वेंलंटाइंस डे को देखते हुए कंपनी ने यह नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर को यह फोन आकर्षित कर सके। बता दें कि 15,000 रुपये की रेंज में कंपनी के पास रोज़ गोल्ड रंग विकल्प में पहले से ही मी ए1 मौजूद है।
Advertisement


स्पेसिफिकेशन और फीचर की बात करें तो नया वेरिएंट बाजार में पहले से मौजूद कंपनी के रेडमी 5ए जैसा ही है। डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी 5ए में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi, Redmi, Redmi 5A, Rose Gold, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.