Xiaomi Redmi 5A का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब दुकानों में भी मिलेगा

शाओमी ने अक्टूबर के आख़िर में अपना रेडमी 5ए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी 5ए को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। डिवाइस मीडॉटकॉम पर भी मिलता है।

Xiaomi Redmi 5A का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब दुकानों में भी मिलेगा
ख़ास बातें
  • रेडमी 5ए को अभी तक 2 जीबी रैम वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया गया था
  • 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑफलाइन मिलेगा
  • फोन की कीमत 6,999 रुपये है
विज्ञापन
शाओमी ने अक्टूबर के आख़िर में अपना रेडमी 5ए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। Xiaomi Redmi 5A को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। डिवाइस मीडॉटकॉम पर भी मिलता है। अब कंपनी ने रेडमी 5ए के नए वेरिएंट को ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि कंपनी ने लॉन्च के समय जानकारी दी थी कि जल्द हैंडसेट को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, फोन को 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन तब कंपनी ने सिर्फ 2 जीबी रैम को ही खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया था।


शाओमी इंडिया ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी  है कि मी होम पर रेडमी 5ए का 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये में मिलेगा। जबकि देश में सभी मी पार्टनर स्टोर पर फोन को 7,499 रुपये तक की अधिकतम रिटेल कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है, जिसके चलते यह भारत में शाओमी का सबसे किफ़ायती हैंडसेट बन गया है। बता दें कि कंपनी भारत में ऑफलाइन मार्केटिंग पर ध्यान दे रही है। अभी शाओमी के 80 प्रतिशत स्मार्टफोन ऑनलाइन ही बिकते हैं।

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5ए में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »