• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी भारत में 14 मार्च को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, रेडमी 5 होने के आसार

शाओमी भारत में 14 मार्च को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, रेडमी 5 होने के आसार

स्मार्ट टीवी के लिए आयोजित लॉन्च इवेंट के आखिर में शाओमी इंडिया ने भारत में एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का टीज़र जारी कर दिया।

शाओमी भारत में 14 मार्च को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, रेडमी 5 होने के आसार
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया ने एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का टीज़र जारी किया
  • टीज़र में एक स्मार्टफोन का किनारे वाला हिस्सा दिखाया गया
  • रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के बाद अब शाओमी रेडमी 5 की बारी
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाओमी ने हर महीने कोई ना कोई प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने की रणनीति बनाई है। अभी बीते महीने ही शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को लॉन्च किया गया था। इसके साथ शाओमी ने 55 इंच के मी टीवी 4 के साथ स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में कदम रखा था। इस पोर्टफोलियो को विस्तार करते हुए चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने बुधवार को मी टीवी 4ए सीरीज के दो सस्ते टेलीविज़न सेट भारतीय मार्केट में उतार दिए हैं। स्मार्ट टीवी के लिए आयोजित लॉन्च इवेंट के आखिर में शाओमी इंडिया ने भारत में एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का टीज़र जारी कर दिया।

Xiaomi Mi TV 4A के लॉन्च वीडियो के आखिर में कंपनी ने एक स्मार्टफोन का किनारे वाला हिस्सा दिखाया है। इसके बाद बताया गया कि लॉन्च की तारीख 14 मार्च 2018 है। कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन चीन में शाओमी द्वारा हाल के महीनों में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि अब बारी शाओमी रेडमी 5 की है।

याद रहे कि शाओमी ने अपने घरेलू मार्केट में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया था। भारत में जब शाओमी रेडमी नोट 5 को लॉन्च किया गया था तो साफ था कि यह रेडमी 5 प्लस का ही भारतीय अवतार है। ऐसे में रेडमी 5 ही रह जाता है। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट हैं। वैसे, लॉन्च इवेंट में 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा गया था। इसके बाद जनवरी महीने के आखिर में रेडमी 5 के 4 जीबी रैम वेरिेएंट को पेश किया गया।
 

शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 में 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है। 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) है। देखा जाए तो यह भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी 4 का अपग्रेड होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Redmi 5
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »