शाओमी रेडमी 4एस के 10 लाख यूनिट 24 घंटे में बिके, कंपनी ने किया दावा

शाओमी रेडमी 4एस के 10 लाख यूनिट 24 घंटे में बिके, कंपनी ने किया दावा
ख़ास बातें
  • शाओमी ने कुल सेल में 1.2 बिलियन (करीब 1,270 करोड़ रुपये) का कारोबार किया
  • सिंगल्स डे सेल में शाओमी रेडमी 4एस के सबसे ज्यादा बिकने का दावा किया गया
  • चीन में हर साल 11 नवंबर को सिंगल्स डे सेल आयोजित की जाती है
विज्ञापन
चीन में शुक्रवार को 'सिंगल्स डे सेल' की शुरुआत हुई। इस सेल में अलीबाबा ने पहले एक घंटे में कुल 5 बिलियन डॉलर (करीब 33,515 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार किया। जो कि पिछले साल, एक घंटे में हुए ट्रांज़ेक्शन से ज्यादा है। बात करें आंकड़ों की तो शाओमी ने भी सिंगल्स डे सेल में शानदार परफॉर्म किया।

शाओमी के ग्लोबल प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने एक ट्वीट कर दावा किया कि कंपनी से कुल सेल में 1.2 बिलियन (करीब 1,270 करोड़ रुपये) का कारोबार किया। बारा ने यह भी दावा किया कि कंपनी ने पहले 24 घंटे में शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन के 10 लाख यूनिट बचे और यह सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। बारा ने एक ट्वीट कर कहा, ''सिंगल्सडे 2016 में चीन में शाओमी के आंकड़े: 1.295 बिलियन चीनी युआन की कुल सेल, एक मिलियन रेडमी 4ए बिके।''

चीनी कंपनी ने मीयूआई फोरम में पोस्ट कर खुलासा कियया कि 23 घंटे और 20 मिनट में 1.25 बिलियन की बिक्री एक बड़ी उपलब्धि है। इस पोस्ट में बताया गया, ''हम पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे! अब हमें शाओमी द्वारा बताने जाने वाले अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार रहेगा।''

इस पोस्ट में आगे कहा गया कि शाओमी ने 17 घंटे और 2 मिनट में 1 बिलियन चीनी युआन की कीमत के डिवाइस बेचे थे। जबकि 16 मिनट और 16 सेकेंड में कंपनी ने 200 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके तुरंत बाद मध्यरात्रि में सेल शुरू हुई, शाओमी का दावा है कि 5 मिनट और 23 सेकेंड में कंपनी ने 100 मिलियन चीनी युआन की कीमत वाले डिवाइस की बिक्री की।

शाओमी के अनुसार, चीन की सिंगल्स डे सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस में रेडमी 4ए, मी राउटर 3, मी नोट बुक, मी पैड, मी बैंड 2, मी ड्रोन, मी एयर प्यूरिफायर, नाइनबॉट मिनी और मी लगेज रहे। चीन की सिंगल्स डे सेल चीन में ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली सेल बन गई है। 11 नवंबर को चीन की कई सारी ई-कॉमर्श साइट ने सेल का आयोजन किया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Alibaba, Internet, Singles Day, Singles Day Sales, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »