Xiaomi Redmi 4 की सेल आज फिर, अमेज़न और मी डॉट कॉम पर मिलेगा

हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) को खरीदने का मंगलवार को फिर एक मौका है। शाओमी का यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2017 09:59 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी का यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • शाओमी रेडमी 4 की बिक्री अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर होगी
  • Xiaomi Redmi 4 को भारत में मई महीने के बीच में लॉन्च किया गया था
हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) को खरीदने का मंगलवार को फिर एक मौका है। शाओमी का यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी रेडमी 4 की बिक्री अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर होगी। याद रहे कि इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे जिनकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले हैंडसेट और महंगे हैं।

Xiaomi Redmi 4 को भारत में मई महीने के बीच में लॉन्च किया गया था। तीन वेरिएंट पेश हुए थे- शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने जानकारी दी है कि टॉप मॉडल की बिक्री भारत में जून महीने के अंत तक शुरू होगी।
Advertisement

अमेज़न इंडिया की ओर से कई लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। शाओमी मी कवर को 349 रुपये में खरीदा जा सकता है। 12 महीने के लिए हंगामा म्यूज़िक और 3 महीने के लिए हंगामा प्ले का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अवाला किंडल ऐप के लिए 200 रुपये का क्रेडिट मिलेगा। कंपनी वोडाफोन के साथ 45 जीबी मुफ्त डेटा भी दे रही है। शाओमी रेडमी 4 के खरीदारों को 1 जीबी या उससे ज़्यादा डेटा वाले पैक रीचार्ज करना होगा। इसके बाद 9 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। ऐसा पांच महीने के लिए होगा। Mi.com पर मोबिक्विक से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत सुपरकैश मिलेगा। दूसरी तरफ, एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर फोन खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 की पहली सेल 23 मई को आयोजित की गई थी। सेल के बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए थे।

 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.