शाओमी रेडमी 4 और मी नोट 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

शाओमी रेडमी 4 और मी नोट 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4 और मी नोट 2 स्मार्टफोन को एक महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद हैं। इससे पहले दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें लीक हो गई हैं। तस्वीरों में इन हैंडसेट के मेटल यूनीबॉडी डिजाइन व फिंगरप्रिंट सेंसर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा मुख्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर शाओमी रेडमी 4 की कथित तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं जो पहले लीक हो चुकी तस्वीरों से मेल खाती हैं। तस्वीरों में शाओमी रेडमी 4 की मेटल यूनीबॉडी नज़र आ रही है जिसके किनारे घुमावदार हैं। प्राइमरी कैमरा रियर हिस्से में टॉप पर फ्लैश के साथ मौजूद है। इसके बगल में फ्लैश मौजूद है। कैमरा लेंस के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी नज़र आ रहा है। फ्रंट पैनल पर कैपिसिटिव नेविगेशन बटन मौजूद हैं।

इसके अलावा रेडमी 4 में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर मीयूआई 8 मौजूद रहेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होने का पता चला है। दावा किया गया है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं।

पुरानी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी होगा। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है और कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) होगी। शाओमी रेडमी 4 को 25 अगस्त को चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
Xiaomi_Mi_Note_2_weibo

ख़बर तो यह भी है कि कंपनी 2 सितंबर को शाओमी मी नोट 2 को पेश करेगी। इस बीच अंझू ने मी नोट 2 की तस्वीरें लीक की हैं। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है। मज़ेदार बात यह है कि हैंडसेट में गैलेक्सी नोट 7 की तरह कर्व्ड डिस्प्ले होगा। तस्वीरों से पता चला है कि यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और दो स्पीकर ग्रिल से लैस होगा।
 
Xiaomi_Mi_Note2_weibo

पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि इस हैंडसेट को दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) होगी। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि मी नोट 2 में मेटल बॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर, एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट और 3600 एमएएच की बैटरी होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »