• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 55, 50, 43इंच के स्मार्ट TV भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करेगी Xiaomi, नोटबुक भी होगी पेश!

55, 50, 43इंच के स्मार्ट TV भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करेगी Xiaomi, नोटबुक भी होगी पेश!

कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट के लिए Mi TV 5X सीरीज की शुरुआत 31,999 रुपये से हुई थी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज अपने पुराने मॉडल से अपग्रेड के साथ आएगी।

55, 50, 43इंच के स्मार्ट TV भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करेगी Xiaomi, नोटबुक भी होगी पेश!
ख़ास बातें
  • Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज 3 डिस्प्ले साइज 43, 50 और 55 इंच में आएगी।
  • Xiaomi 30 अगस्त को NoteBook Pro 120G और Smart TV X सीरीज को पेश करेगी।
  • आगामी टीवी डिस्प्ले के तीनों ओर स्लिम बेजल्स हैं।
विज्ञापन
Xiaomi 30 अगस्त को भारत में NoteBook Pro 120G और Smart TV X सीरीज को पेश करने वाला है। कंपनी ने दोनों डिवाइसेज के लिए अलग से माइक्रोसाइट्स तैयार की है जो उनके मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए धीरे-धीरे लॉन्च इवेंट तक ले जाती हैं। वहीं आज से पहले शाओमी के आगामी लैपटॉप के मुख्य स्पेसिफिकेशंस और फर्स्ट लुक को टीज किया है। Xiaomi ने Smart TV X सीरीज के बारे में भी जरूरी जानकारी शेयर की हैं।

माइक्रोसाइट के मुताबिक, Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज तीन डिस्प्ले साइज यानी 43, 50 और 55-इंच में आएगी। सभी 3 वेरिएंट 4K वीडियो रेजॉल्यूशन के साथ आएंगे। आगामी टीवी डिस्प्ले के तीनों ओर स्लिम बेजल्स हैं। Xiaomi ने स्मार्ट टीवी X सीरीज पर 'जूम इन' फीचर को भी टीज किया है। इसके अलावा माइक्रोसाइट ने Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के बारे में कोई भी अन्य जानकारी नहीं दी है। ऐसी उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी ज्यादा फीचर्स को पेश करेगी

Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज के Mi TV 5X सीरीज के अपग्रेड के तौर पर आने की संभावना है जो कि बीते साल अगस्त में पेश किया गया था। खासतौर पर अपग्रेड में डॉल्बी विजन और एचडीआर 10+ के लिए 4K रेजॉल्यूशन और सपोर्ट मिलेगा। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें 40W साउंड आउटपुट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो Mi TV 5X सीरीज में 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB  RAM और 16GB स्टोरेज है।

कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट के लिए Mi TV 5X सीरीज की शुरुआत 31,999 रुपये से हुई थी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज अपने पुराने मॉडल से अपग्रेड के साथ आएगी। ऐसे में नए स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत भी थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद की जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »