Xiaomi का फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Mix Fold 4 लॉन्‍च, 6 कैमरे, 5100mAh बैटरी समेत कई खूबियां, जानें प्राइस

फोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Fold 4 स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है
  • यह 67वॉट की वायर्ड चार्जिंग को करता है सपोर्ट

यह फोन Xiaomi Mix Fold 3 का सक्‍सेसर है और Samsung Galaxy Z Fold 6 व Honor Magic V3 से कम्‍पीट करेगा।

शाओमी का लेटेस्‍ट फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 अपने होम मार्केट चीन में पेश हो गया है। नए शाओमी फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। इसके बैक में चार कैमरे हैं, जिनमें लाइका की ब्रैंडिंग और समालेक्‍स के लेंस हैं। Xiaomi Mix Fold 4 टु-वे सैटेलाइट कम्‍युनिकेशंस को सपोर्ट करता है। इसे IPX8 रेटिंग मिली है, जो बेहतर बिल्‍ड क्‍वॉलिटी को दर्शाती है। फोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Xiaomi Mix Fold 3 का सक्‍सेसर है और Samsung Galaxy Z Fold 6Honor Magic V3 से कम्‍पीट करेगा। 
 

Xiaomi Mix Fold 4 price

Xiaomi Mix Fold 4 की कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 8,999 युआन (लगभग Rs. 1,03,000) है। इसके 16GB+512GB मॉडल के दाम 9,999 युआन (लगभग Rs. 1,15,000) हैं। कंपनी  16GB+1TB वेरिएंट भी लाई है, जिसकी कीमत 10,999 युआन (लगभग Rs. 1,26,000) है। फोन को ब्‍लैक, जेंटन ब्‍लू ड्रैगन फाइबर और वाइट कलर्स में लिया जा सकेगा। 
Advertisement

Xiaomi Mix Fold 4 सिर्फ चीन में उपलब्‍ध है। उम्‍मीद है कि यह बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में भी आएगा। 
 

Xiaomi Mix Fold 4 specifications

डुअल सिम स्‍लॉट वाला Xiaomi Mix Fold 4 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर HyperOS की लेयर की है। फोन में 7.98 इंच का प्राइमरी 2K (2,224x2,488 पिक्‍सल्‍स) एमोलेड इन डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 3000 निट्स है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है साथ में डॉल्‍बी विजन और HDR10+ की खूबियां हैं। 
Advertisement

Xiaomi Mix Fold 4 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 16 जीबी तक  LPDDR5X रैम दी गई है। फोन में VC लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम भी है, जो फोन को ओवर हीटिंग से बचाएगा।  

जैसाकि हमने बताया, Xiaomi Mix Fold 4 में लाइका की ब्रैंडिंग वाले कैमरा हैं। साथ में Summilux लेंस लगे हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जो OIS सपोर्ट के साथ है। साथ में 50 एमपी का टेलिफोटो सेंसर इसमें दिया गया है। एक 10 एमपी का टेलिफोटो कैमरा भी फोन में है, जो 5X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। चौथा कैमरा 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर है। फोन की कवर स्‍क्रीन और मेन स्‍क्रीन में 20 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Xiaomi Mix Fold 4 में 5G सपोर्ट है। यह Wi-Fi 7, ब्‍लूटूथ 5.4, NFC, GPS आदि को भी सपोर्ट करता है। फोन को मिली IPX8 रेटिंग का मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। क्‍योंकि यह सैटेलाइट नेटवर्क को सपोर्ट करता है, इसकी सुविधा होने पर यूजर हर वक्‍त नेटवर्क के साथ कनेक्‍ट रह सकता है। 

Xiaomi Mix Fold 4 में 5,100mAh की बैटरी है, जो 67W की वायर्ड और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 226 ग्राम है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.98 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2224x2488 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.