Xiaomi Mix Flip, Mix Fold 4 के कलर वेरिएंट्स हुए लीक, 19 जुलाई को होंगे लॉन्च!

Mix Fold 4 और Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Xiaomi Mix Flip, Mix Fold 4 के कलर वेरिएंट्स हुए लीक, 19 जुलाई को होंगे लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Mix Fold 4 को कंपनी व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, और ब्लैक कलर में पेश कर सकती है।
  • Mix Flip फोन व्हाइट, पर्पल, ब्लैक जैसे वेरिएंट्स में आ सकता है।
  • Mix Fold 4 और Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 चिप देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi जुलाई में अपने तीन नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकती है। Redmi K70 Ultra के अलावा कंपनी के दो और फोन इन दिनों चर्चा में हैं। Mix Fold 4, और Mix Flip का लॉन्च भी कंपनी जल्द ही चीन में कर सकती है। Redmi K70 Ultra का डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जबकि फोल्डेबल फोन्स के बारे में भी जल्द ही कंपनी खुलासा कर सकती है। लॉन्च से पहले अब इन दोनों फोल्डेबल डिवाइसेज के कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। 

Xiaomi के Mix Fold 4 और Mix Flip फोल्डेबल फोन को लेकर चीन के एक टिप्स्टर ने बड़ा अपडेट दिया है। बहुत संभावना है कि इस हफ्ते में इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन से कंपनी पर्दा उठा (via) सकती है। चीन के जाने-माने टिप्स्टर Panda is Very Bald (अनुवादित) के अनुसार, Mix Fold 4 को कंपनी व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, और ब्लैक केवलार वेरिएंट में पेश कर सकती है। 

Xiaomi Mix Flip के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि यह फोन व्हाइट, पर्पल, ब्लैक जैसे वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। फोन में अधिकतम 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज होने की बात टिप्स्टर ने कही है। कंपनी ने अभी तक इनकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर टिप्स्टर द्वारा किए गए पोस्ट लीक में पता चलता है कि ये डिवाइसेज 19 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं। 

Mix Fold 4 और Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 67W फ्लैश चार्जिंग होगी। Mix Fold 4 में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी आ सकता है। फोन IPX8 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आ सकता है। Mix Fold 4 में कंपनी वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। 

Mix Flip में 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में  67W फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें Leica इमेजिंग का सपोर्ट मिल सकता है जिससे कि यह फोटोग्राफी का बेहतर अनुभव दे सकेगा। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ में 60 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा इसमें मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »