शाओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

शाओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को मीयूआई 8.2 ग्लोबल रॉम को जारी कर दिया। इस रोल आउट की पुष्टि मीयूआई पेज के जरिए की गई। और इस रोलआउट के लिए सपोर्ट करने वाले डिवाइस को ओटीए अपडेट गुरुवार से जारी होना शुरू हो गया।

शाओमी मी मैक्स, शाओमी मी मैक्स प्राइम, शाओमी मी 4आई, शाओमी मी 3, शाओमी मी 4, शाओमी मी नोट, शाओमी रेडमी 1एस, शाओमी रेडमी नोट 4जी को अगले कुछ दिनों के अंदर अपडेट मिलेगा। वहीं शाओमी रेडमी 2, शाओमी रेडमी 2 प्राइम, शाओमी रेडमी नोट 3 (क्वालकॉम), शाओमी रेडमी नोट 3 स्पेशल एडिशन, शाओमी रेडमी नोट 4 एमटीके, शाओमी रेडमी नोट 2, शाओमी रेडमी नोट प्राइम, शाओमी मी 2, शाओमी मी 5एस, शाओमी मी 5, शाओमी मी 5एस, शाओमी मी 5एस प्लस, शाओमी रेडमी 3, शाओमी रेडमी 3 प्राइम, शाओमी रेडमी 3एस, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम, शाओमी रेडमी नोट 4 (क्वालकॉम) को 20 फरवरी के बाद मीयूआई 8.2 अपडेट मिलेगा।

मीयूआई पेज पर मीयूआई 8.2 अपडेट के साथ आने वाले कई सारे नए फ़ीचर, ऑप्टिमाइज़ेशन और बग फिक्स का ज़िक्र किया गया है। इनमें नोटिफिकेशन शेड में पहले से बेहतर टॉगल, ऑटोमेटेड टास्क पर फुल कंट्रेल और नए सिस्टम साउंड व रिंगटोन जैसे फ़ीचर शामिल हैं। ख़ास बात है कि सिर्फ स्मार्ट असिस्टेंट फ़ीचर सिर्फ चीन में मौज़ूद रॉम में ही मिलेगा।

मीयूआई 8.2 ग्लोबल रॉम में नोटिफिकेशन शेड में आने वाली समस्या, वाई-फाई पेज का फ्रीज़ होना, थर्ड पार्टी थीं के साथ लैंडस्केप मोड की समस्या जैसे कई फ़ीचर शामिल हैं। इसके अलावा, सेटिंग मेन्यू में अब एक 'होम स्क्रीन' सेटिंग भी है। इसके अलावा एक वायरसस्कैन फ़ीचर भी है जो गूगल प्ले स्टोर के बाहर से इंस्टॉल किए गए ऐप को स्कैन करेगा।

चूंकि, यह एक ग्लोबल रॉम है। इसलिए ऊपर बताए गए सभी फोन के यूज़र को अपडेट मिलना शुरू हो चुके हैं। आप अपडेटर ऐप में जा सकते हैं या मीयूआई फोरम से मैनुअली रॉम पैकेज डाउनलोड कर सकते हैं। शाओमी मीयूआई 8.2 ग्लोबल रॉम के सभी नए फ़ीचर के बारे में इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI, OS Update, ROM, Android, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »