Xiaomi Mi Play का टीज़र ज़ारी, डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

एक दिन पहले ही Xiaomi ने ऐलान किया था कि Xiaomi Mi Play स्मार्टफोन को 24 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब इस फोन के टीज़र ज़ारी किए जाने लगे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Play में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की पुष्टि
  • चर्चा है कि यह फोन Poco F1 का चीनी अवतार होगा
  • Honor Play के जवाब में लाया जा रहा है यह स्मार्टफोन
एक दिन पहले ही Xiaomi ने ऐलान किया था कि Xiaomi Mi Play स्मार्टफोन को 24 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब इस फोन के टीज़र ज़ारी किए जाने लगे हैं। नए टीज़र पोस्टर से Xiaomi ने एक तरह से स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल के डिज़ाइन का खुलासा कर दिया है। यह फोन फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। डिवाइस के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। देखा जाए तो इस फोन का डिज़ाइन TENAA पर लिस्ट किए गए कथित Xiaomi Redmi 7 Pro से मेल खाता है।

Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi Play का टीज़र वेबसाइट पर ज़ारी किया है। Mi Play सीरीज़ को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा, और इसका पहला फोन Xiaomi Mi Play 24 दिसंबर को लॉन्च होगा। टीज़र से पुष्टि हुई है कि इस फोन का ग्रेडिएंट फिनिश ब्लू वेरिएंट भी आएगा। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Xiaomi Mi Play टीज़र से साफ है कि यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ आएगा। नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi Mi Play कंपनी का गेमिंग स्मार्टफोन है। टीज़र यह भी इशारा देता है कि स्मार्टफोन मीडिया केंद्रित फीचर से लैस है। कंपनी ने फोन के लिए रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है। फोन के बारे में विस्तार से जानकारी 24 दिसंबर को उपलब्ध होगी। अब चर्चा तो यह भी है कि बीते हफ्ते टीना पर लिस्ट किया गया M1901F9E मॉडल नंबर वाला हैंडसेट वाकई में Xiaomi Mi Play है, ना कि शाओमी रेडमी 7 प्रो।

याद रहे कि Huawei के सब-ब्रांड Honor ने गेमिंग के दीवानों के लिए Honor Play स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था। यह जीपीयू टर्बो, किरिन 970 प्रोसेसर और अलग एनपीयू प्रोसेसर के साथ आता है। हालांकि, यह भी गौर करने वाली बात है कि कंपनी Black Shark ब्रांड के तहत पहले से गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में बेचती रही है।
Advertisement

अफवाहों के बाज़ार में यह भी चर्चा है कि यह फोन Poco F1 का चीनी अवतार होगा। लेकिन टीज़र बिल्कुल ही अलग डिज़ाइन वाले हैंडसेट का है। शाओमी मी प्ले के अलावा Xiaomi रेडमी सीरीज़ के तहत 48 मेगापिक्सल का कैमरा फोन लाने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन ग्लास बैक डिज़ाइन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Play

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.