Xiaomi के Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स एक बार फिर लीक, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले!

अब तक लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि Mi Pad 5 के जरिए कंपनी Samsung की फ्लैगशिप S-Series टैबलेट और Apple iPad Pro को सीधी टक्कर देने की योजना बना रही है।

Xiaomi के Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स एक बार फिर लीक, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले!

Mi Pad 5 की कीमत 3,000 युआन (लगभग 34,000 रुपये) बताई गई है

ख़ास बातें
  • Mi Pad 5 को लेकर पिछले कुछ समय में कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं
  • 120Hz डिस्प्ले और 4,260mAh की डुअल-सेल बैटरी से हो सकता है लैस
  • Dimensity 1200 और Snapdragon 870 चिपसेट वाले दो मॉडल्स होने की खबर
विज्ञापन
Xiaomi का Mi Pad 5 टैबलेट पिछले महीने से सुर्खियों में आ रहा है। इसके लीक्स से पता चलता है कि टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा और कंपनी कहीं न कहीं इसके जरिए Samsung और Apple के फ्लैगशिप और प्रीमियम टैबलेट्स को टक्कर देने की योजना बना रही है। लेटेस्ट लीक चीन के टिप्सटर के जरिए आया है, जिसका दावा है कि Xioami का अपकमिंग टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD पैनल के साथ आएगा और यह राइड हैंड यूज़र्स के हिसाब से डिज़ाइन होगा।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo के जरिए साझा किया है कि आगामी Mi Pad 5 को Xiaomi 120Hz के LCD पैनल के साथ लॉन्च करेगी। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि इसका डिज़ाइन सीधे हाथ से काम करने वालों के लिए सुविधाजनक होगा। इसमें फ्रेम के राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। टिप्सटर का यह भी दावा है कि टैबलेट को पतला और हल्का बनया जाएगा।

इससे पहते खबर आई थी कि Mi Pad 5 में 4,260mAh की डुअल सेल बैटरी दी जाएगी, जिसका मतलब है कि बैटरी की कुल क्षमता लगभग 8,520mAh हो सकती है। Xioami इस टैबलेट को दो मॉडल में लॉन्च कर सकती है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट पर काम करेगा और एक Pro मॉडल होगा, जिसमें Snapdragon 870 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि नया शाओमी टैबलेट 2K डिस्प्ले से लैस होगा।

इन सभी लीक स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि Mi Pad 5 के जरिए कंपनी Samsung की फ्लैगशिप S-Series टैबलेट और Apple iPad Pro को सीधी टक्कर देने की योजना बना रही है। लंबे अरसे से शाओमी इस सेगमेंट पर फोकस नहीं कर रही थी और ऐसा लगने लगा था कि शायद कंपनी को टैबलेट सेगमेंट में मुनाफा कम लग रहा है, लेकिन अब इस टैबलेट को लेकर लीक्स बढ़ने लगे है और लगता है कि शाओमी Mi Pad लाइनअप को लेकर वापस गंभीर हो गई है।

Mi Pad 5 की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन अफवाहों का कहना है कि टैबलेट इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है। Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि टैबलेट की कीमत 3,000 युआन (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »