Mi Notebook 14 लैपटॉप सीरीज़ खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार

भारत में Mi Notebook 14 के 256 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 41,999 और 512 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। Nvidia GeForce MX250 जीपीयू के साथ आने वाले एक मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook 14 और Horizon Edition एक दूसरे से खाते हैं काफी मेल
  • दोनो लैपटॉप में शामिल है पतली बेजल और कुछ दमदार हार्डवेयर
  • Amazon India और Mi.com के जरिए अब 24x7 उपलब्ध होंगे दोनों लैपटॉप

Mi Notebook 14 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition अब भारत में ओपन सेल के तहत बेचा जाएगा। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को इन्हें खरीदने के लिए फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। दोनों Xiaomi लैपटॉप स्टॉक रहने तक 24x7 उपलब्ध होंगे। दोनों लैपटॉप को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और तब से ये दोनों फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे थे। मी नोटबुक 14 और मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन भारत में Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए पहले लैपटॉप हैं। लैपटॉप 10वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं और, इसमें एनोडाइज्ड सैंडब्लास्टेड कोटिंग मिलती है। दोनों लैपटॉप में बतले बेज़ल मिलते हैं, लेकिन इसके लिए कंपनी ने दोनों लैपटॉप में से वेबकैम को हटा दिया है। इनमें यूज़र्स को अलग से एक्सटर्नल वेबकैम फिट करना होता है, जो लैपटॉप के साथ आता है।
 

Mi Notebook 14, Mi Notebook 14 Horizon Edition price in India, offers

भारत में मी नोटबुक 14 के 256 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 41,999 और 512 जीबी एसएसडी मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। Nvidia GeForce MX250 जीपीयू के साथ आने वाले एक मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है। Mi Notebook 14 लैपटॉप केवल सिल्वर रंग में आता है।

दूसरी ओर, Mi Notebook 14 Horizon Edition के Intel Core i5 मॉडल की शुरूआती कीमत 54,999 रुपये है। नोटबुक में एक इंटेल कोर आई7 विकल्प भी है जिसकी कीमत 59,999 रुपये है।

दोनों ही लैपटॉप को Amazon India और Mi.com (1,2) के जरिए खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप Mi Home स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement

दोनों लैपटॉप को HDFC बैंक के कार्ड के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों इन्हें 9 महीनों तक की बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।
 

Mi Notebook 14 specifications, features

Windows 10 Home पर आधारित मी नोटबुक 14 में 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है। नोटबुक 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर पर काम करता है और एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 512 जीबी तक साटा एसएसडी विकल्प के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल के टॉप और किनारों पर 3 मिलीमीटर पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं। इसमें इन-बिल्ट वेबकैम शामिल नहीं है। इसके लिए कंपनी लैपटॉप के बॉक्स के अंदर एक यूएसबी वेबकैम दे रही है।
Advertisement

Xiaomi का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह 10 घंटे तक चलती है। नोटबुक का वज़न 1.5 किलोग्राम है।
 

Mi Notebook 14 Horizon Edition specifications, features

मी नोटबुक 14 की तरह, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन विंडोज़ 10 होम पर चलाता है और इसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 14-इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। Mi Notebook 14 Horizon Edition में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-10210यू और इंटेल कोर आई7-10510यू प्रोसेसर के विकल्प हैं, जो ऑनबोर्ड ग्राफिक्स या एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स350 जीपीयू और 8 जीबी डीडीआर4 रैम के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से, मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, दो यूएसबी 3.1 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। एक चिकलेट-स्टाइल कीबोर्ड है, जिसमें सीज़र मैकेनिज़्म और 1.3 मिलीमीटर की (key) ट्रेवल है। कीबोर्ड एक मल्टीटच-सपोर्टिंग ट्रैकपैड के साथ आता है।
Advertisement


मी नोटबुक 14 होराइज़न एडिशन में आपको एक 46Wh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, light, and well built
  • Good overall performance
  • Comfortable keyboard
  • Bad
  • No integrated webcam
  • Body gets hot when heavily stressed
  • USB Type-C, NVMe SSD only on higher priced variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स350

वज़न

1.35 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.