शाओमी मी नोट 3 की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा

शाओमी मी नोट 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी नोट 3 को लेकर लीक आनी शुरू हो गईं हैं। शाओमी ने पिछले साल अपना मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हाल ही में आने वाले मी नोट 3 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी का खुलासा हुआ था। अब शाओमी मी नोट 3 के कैमरे को लेकर नई जानकारी का पता चला है। मी नोट 3 की एक तस्वीर लीक हुई है।

शाओमी मी नोट 3 की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 3 की तस्वीर लीक हुई है
  • फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है
  • मी नोट 3 पिछले साल लॉन्च हुए मी नोट 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
विज्ञापन
शाओमी मी नोट 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी नोट 3 को लेकर लीक आनी शुरू हो गईं हैं। शाओमी ने पिछले साल अपना मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हाल ही में आने वाले मी नोट 3 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी का खुलासा हुआ था। अब शाओमी मी नोट 3 के कैमरे को लेकर नई जानकारी का पता चला है। मी नोट 3 की एक तस्वीर लीक हुई है।

Xiaomi Mi Note 3 की लीक तस्वीर को mobilexpose.com ने पोस्ट किया। इस लीक तस्वीर के मुताबिक, मी नोट 3 में एक डुअल कर्व्ड फ्रंट पैनल होगा। फोन में आगे की तरफ़ दिए गए होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगी। सबसे ख़ास कि मी नोट 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आने वाले फोन में दिख रहा डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन मी 6 की तरह दिख रही है।

शाओमी मी नोट 3 में क्वालकॉम का लेटेस्ट दमदार स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने का दावा किया गया है। फोन में 5.7 इंच क्वाड एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी नोट 3 का डिस्प्ले की सप्लाई, सैमसंग करेगी। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले की तरह शाओमी अपनी तकनीक वाला डिस्प्ले भी रिलीज़ करेगी, लेकिन अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा Xiaomi Mi Note 3 में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज के साथ आने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 3 के लेटेस्ट मीयूआई 9 के साथ आने का भी पता चला था। रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 3 पहला डिवाइस होगा जिसमें मीयूआई 9 दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »