शाओमी एमआई नोट 2 में होगा कर्व्ड सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले, लीक से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2016 14:38 IST
शाओमी ने पिछले साल जनवरी में एमआई नोट फैबलेट लॉन्च किया था और अब कंपनी एमआई5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है। अब कंपनी का पूरा ध्यान अगले नोट 2 पर है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन शाओमी नोट 2 फैबलेट के डिस्प्ले को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।

शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 में कर्व्ड डिस्प्ले तकनीक नही दी थी, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी एमआई फैबलेट 2 में कंपनी यह तकनीक मुहैया करा सकती है। Gizchina की खबर के मुताबिक, वीवो एक्सप्ले5 एलीट की तरह एमआई नोट 2 में भी सैमसंग का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

गौर करने वाली बात है कि वीवो पहले ही वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन में डुअल कर्व्ड स्क्रीन देकर इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वीवो एक्सप्ले 5 में  (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का क्यूएचडी 'डुअल एज' कर्व्ड से लैस 5.43 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

ZDNet की एक दूसरी रिपोर्ट में इस दावे पर यह कहकर मुहर लगाई गई है कि शाओमी और हुवावे सहित दूसरी चीनी कंपनियों ने सैमसंग से कर्व्ड स्क्रीन सैंपल उपलब्ध कराने की बात कही है। इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में कंपनियां यह तकनीक देना चाहती हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि ओरिजिनल शाओमी एमआई नोट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.7 इंच फुल एचडी स्क्रीन दिया गया था स्क्रन की डेनसिटी 386 पीपीआई है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के लिए है। आगे की तरफ डिवाइस में 2.5डी ग्लास जबकि पीछे की तरफ प्रोटेक्शन के लए 3डी ग्लास है।
Advertisement

इससे पहले इंडस्ट्री के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया था कि एचटीसी के अलावा शाओमी, मेज़ु, ओप्पो और वीवो अपने आने वाले स्मार्टफोन में 3डी टच टेक्नोलॉजी देने पर काम कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.