• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन लॉन्च, 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से है लैस

वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन लॉन्च, 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से है लैस

वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन लॉन्च, 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
वीवो ने पिछली बार 4.75एमएम मोटाई वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स5 मैक्स लॉन्च कर सबसे पतले स्मार्टफोन का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब इस चीनी कंपनी ने एक बार फिर से बेंचमार्क स्थापित करते हुए 6 जीबी रैम से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम है। कंपनी ने चीन में आयोजित लॉन्च इवेंट में 4 जीबी रैम से लैस इस स्मार्टफोन का एक बजट वेरिएंट वीवो एक्सप्ले5 भी लॉन्च किया।

डुअल सिम वीवो एक्सप्ले5 एलीट गोरिल्ला ग्लास 4 की कोटिंग से लैस मेटल बॉडी का बना है। सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज की तरह ही इस हैंडसेट में डुअल कर्व्ड 5.43 इंच का (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 है।
 

वीवो एक्सप्ले5 एलीट में सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), 6पी लेंस, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। एक्सप्ले5 एलीट 4जी एलटीई नेटवर्क सपोर्ट करता है। हाई-फाई 3.0 (2*ईएस9028+ओपीए1612), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। स्मार्टफोन में 3600 एमएएच की बैटरी है। इसके पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 128 जीबी की नॉन-एक्सपेंडेबल इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153.5x76.2x7.59नमिलीमीटर और वजन 167.8 ग्राम है। इसके अलावा यह डिवाइस ग्रेविटी, एम्बियेंट लाइट, प्रोक्सिमिटी जैसे सेंसर से भी लैस है। दोनों हैंडसेट में स्पि्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग  फीचर है।

टॉप पर फनटच ओएस 2.6 स्किन के साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट 8 मार्च से चीन में करीब 44,300 रुपये (4,288 चीनी युआन) की कीमत पर मिलना शुरू हो जाएगा।
 

टॉप पर फनटच ओएस 2.6 स्किन के साथ वीवो एक्सप्ले5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें वीवो एक्सप्ले5 एलीट की तरह ही कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है, कैमरा, बैटरी, इनबिल्ट स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर हैं। हालांकि, इसमें कम दमदार 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। 4 जीबी रैम के साथ फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 है। इसके अलावा फोन में अलग से एक हाई-फाई चिप सीएस4395+एडी45257 भी दी गई है। 

इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153.5X76.2X7.59 मिलीमीटर और वजन 167.8 ग्राम है। एक्सप्ले 5 में भी फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी कीमत करीब 38,200 रुपये (3,698 चीनी युआन) है। कंपनी ने अभी तक अपने इन नए स्मार्टफोन को चीन के बाहर लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »