शाओमी मी नोट 2 में हो सकता है डुअल रियर कैमरा, लीक टीज़र से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 10:17 IST
ख़ास बातें
  • लीक टीज़र में शाओमी मी नोट 2 के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • मी नोट 2 के डुअल एज़ स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है
शाओमी मी नोट के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर पिछले काफी समय से खबरें हैं। और अब एक नए लीक टीज़र से खुलासा होता है कि जल्द ही मी नोट 2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस टीज़र में शाओमी मी नोट 2 की झलक के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है। पिछली खबरों में भी इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरे से लैस होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

ताजा टीज़र तस्वीर को एक बार फिर वीबो (वाया प्लेफुलड्रॉयड) पर देखा गया है और इसमें कथित शाओमी मी नोट 2 के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। इस लीक में भी पिछली खबरों की तरह रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। इसके अलावा इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी टीज़र से नहीं मिली है। मी नोट 2 को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा है और इसके 14 सितंबर को हुए इवेंट में लॉन्च होने की खबरें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पिछले हफ्ते ही शाओमी ने मी 5एस और मी 5एस प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए। ये दोनों फोन मेटल बिल्ड से बने हैं और मी 5एस प्लस में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

अगर बात करें मी नोट 2 के स्पेसिफिकेशन की तो इस बारे में लीक में काफी कुछ पता चल चुका है। इस स्मार्टफोन के सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज़ की तरह डुअल एज़ स्क्रीन से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा आईफोन 7 की तरह डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 5.5 इंच ओलेड स्क्रीन हो सकता है।
Advertisement

उम्मीद है कि मी नोट 2 को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनकी कीमत क्रमशः 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) होगी। इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 3600 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल और आगे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.