लॉन्च से पहले शाओमी मी नोट 2 की कीमतें फिर लीक

लॉन्च से पहले शाओमी मी नोट 2 की कीमतें फिर लीक
ख़ास बातें
  • मी नोट 2 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा हो सकता है
  • शाओमी मी नोट 2 फोन 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी 25 अक्टूबर को बीजिंग में एक इवेंट आयोजित कर रही है। और इस इवेंट में मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही इस स्मार्टफोन के डुअल एज डिस्प्ले के साथ आने की भी पुष्टि कर दी गई। लेकिन फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। शाओमी मी नोट 2 की कीमत के बारे में लीक में कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। शुरुआती रिपोर्ट में जहां इस फोन के महंगा डिवाइस होने का पता चला था। वहीं एक ताजा लीक से संकेत मिले हैं कि मी नोट को 590 डॉलर (करीब 39,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

अगर यह कीमत सही साबित होती है तो शाओमी का यह अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। एक लीक में दावा किया गया है कि पिछली खबरों की तुलना में इस फोन की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। याद दिला दें, कि पिछली बार लीक में 4 जीबी रैम वेरिएंट के 2,799 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) और 6 जीबी रैम वेरिएंट के 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) होने का पता चला था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले आने की उम्मीद है जो फोर्स टच टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 23 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स318 सेंसर और दूसरा कैमरा एक 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स378 सेंसर होगा। कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश, सपोर्ट ओआईएस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोससर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।

मी नोट 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। मी नोट 2 में 4100 एमएएच की बैटरी होगी जिसके क्विक फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने का दावा किया गया है। मी नोट 2 मी पे सपोर्ट करेगा यानी एनएफसी सपोर्ट से लैस होगा। इस फोन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो डिस्प्ले के नीचे दिया गया है। एनएफसी के अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। इसके अलावा इस फोन में फ्रंट पर एक आइरिस स्कैनर भी दिया जा सकता है।

हम आपको सलाह देंगे कि आधिकारिक जानकारी आने तक इन खबरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। लॉन्च इवेंट मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा जहां मी नोट 2 के बारे में सभी जानकारी पता चलेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »