शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन 25 अक्टूबर को होगा लॉन्च

शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन 25 अक्टूबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 को चीन में 25 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • यह कर्व्ड या डुअल एज डिस्प्ले से लैस होगा
  • इसमें आइरिस स्कैनर भी मौजूद होने की जानकारी मिली है
विज्ञापन
शाओमी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि वह मंगलवार को बीजिंग में एक इवेंट में मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा। मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च की तारीख आने से पहले ही इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह कर्व्ड या डुअल एज डिस्प्ले से लैस होगा।

शुक्रवार को एक ट्वीट में शाओमी ने इशारे में मी नोट 2 के डिस्प्ले का ज़िक्र किया। ट्वीट किया गया था, "मी नोट हेज़ बिन कर्व्ड टू इम्प्रेस।" कंपनी के इस ट्वीट से यह तो साफ हो गया है कि शाओमी के अगले फोन में डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले होगा जैसा हमें सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस7 एज में देखने को मिलता है।

मी नोट 2 के लॉन्च किए जाने की पुष्टि से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। दरअसल, इस फोन के प्रजेंटेशन स्लाइड लीक हुए हैं। इससे यह भी पता चला कि स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसकी झलक हमें पिछले महीने लॉन्च किए गए मी 5एस प्लस में देखने को मिली थी। इसके साथ आइरिस स्कैनर भी मौजूद होने की जानकारी मिली है।

बात करें कीमत की तो 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) है।

शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो फोर्स टच टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। बता दें कि फोर्स टच (3डी टच) तकनीक बहुत हद तक आईफोन 6एस वाली ही होगी। सस्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोससर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Note 2, Xiaomi, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  2. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  5. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  7. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  9. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  10. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »