शाओमी मी मिक्स ईवो स्मार्टफोन के बारे में पता चला

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 18 जनवरी 2017 15:49 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स ईवो को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया
  • समें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है
  • लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा
शाओमी के नए स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स ईवो को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक प्रीमियम फ़ीचर वाला हैंडसेट है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स ईवो में क्वालकॉम एमएसएम8998 (स्नैपड्रैगन 835) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। हैंडसेट में दिए गए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ होगी।

लिस्टिंग से बहुत ज़्यादा तो नहीं पता चल पाया है, लेकिन नाम को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कंपनी बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस शाओमी मी मिक्स का एक वेरिएंट है। लिस्टिंग के बारे में जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई है।

बता दें कि चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट पेश किए गए थे- 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (गोल्ड ट्रिम रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर) 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ टॉप पर कर्व्ड एज भी दिए गए हैं। इसकी बॉडी सेरामिक की है। अन्य खासियतों में सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। कंपनी का कहना है कि इसके फ्रंट कैमरे का मॉड्यूल आम सेंसर से 50 फीसदी छोटा है। यह फोन के टॉप में दायें किनारे पर है।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  7. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  8. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  9. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  10. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.