Xiaomi Mi Mix 2s, Mi 8 को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 के बाद अब Mi Mix 2S और Mi 8 को MIUI 10 Global अपडेट मिलना शुरू हो गया है। मी मिक्स 2 और मी 8 के लिए आया यह अपडेट दो अलग रिकवरी रॉम में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 को मिल चुका है MIUI 10 ग्लोबल अपडेट
  • Mi Mix 2S और Mi 8 के लिए आया MIUI 10 Global स्टेबल अपडेट
  • नया मीयूआई एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित है
Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 के बाद अब Mi Mix 2S और Mi 8 को MIUI 10 Global अपडेट मिलना शुरू हो गया है। मी मिक्स 2 और मी 8 के लिए आया यह अपडेट दो अलग रिकवरी रॉम में उपलब्ध होगा। ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट अगले कुछ दिनों में Mi Mix 2S और Mi 8 को मिल जाएगा। इस साल जून में शाओमी ने MIUI 10 Global रॉम की घोषणा की थी। नया कस्टम रॉम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एआई पोर्ट्रेट मोड और फुल स्क्रीन डिस्प्ले जेस्चर के साथ आता है। पिछले मीयूआई की तुलना में MIUI 10 तेज और बेहतर सिस्टम परफॉर्मेंस देता है।

वेबसाइट XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी सामने आई है कि कंपनी ने Mi Mix 2S और Mi 8 के लिए मीयूआई अपडेट जारी कर दिया है। यह एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित अपडेट रिकवरी रॉम के रूप में उपलब्ध है। बता दें कि रिकवरी रॉम को फ्लैश करने पर मोबाइल में पड़ा आपका डेटा या जरूरी फाइल सुरक्षित रहेगी। हालांकि, हम आपको इसी बात की सलाह देंगे कि मोबाइल को अपडेट करने से पहले जरूरी चीजों का बैकअप जरूर लें। MIUI 10 Global रॉम इंस्टॉल होने के बाद आपको AI पोर्ट्रेट मोड मिलेगा जो तस्वीर में बोकेह इफेक्ट देगा। इसी के साथ न्यू रिसेंट व्यू का भी ऑप्शन नए मीयूआई इंस्टॉल होने के बाद दिखने लगेगा।
Advertisement

अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर चेक करें। ऐसा पहली बार नहीं है जब Xiaomi ने मीयूआई 10 ग्लोबल अपडेट को जारी किया हो। इस महीने के शुरुआत में कंपनी ने चीन में Mi Mix 2S, Mi 8, Mi 8 Explorer, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro, Mi Note 2 और Mi 6X यूजर्स के लिए MIUI 10 चीन स्टेबल रॉम को जारी किया था।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.