Xiaomi Mi MIX 2 आ रहा है भारत, अनोखे डिस्प्ले वाला है यह फोन

शाओमी ने सोमवार को बहु-प्रतीक्षित बिना बेज़ल वाले स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 से पर्दा उठाया। इस स्मार्टफोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इस बीच शाओमी के भारतीय प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर आई है। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Mi MIX 2 आ रहा है भारत, अनोखे डिस्प्ले वाला है यह फोन
ख़ास बातें
  • सोमवार को चीन में लॉन्च हुआ बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2
  • पुराने वेरिएंट शाओमी मी मिक्स को भारतीय मार्केट में नहीं उतारा गया था
  • शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि शाओमी मी मिक्स 2 आएगा भारत
विज्ञापन
शाओमी ने सोमवार को बहु-प्रतीक्षित बिना बेज़ल वाले स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 से पर्दा उठाया। इस स्मार्टफोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इस बीच शाओमी के भारतीय प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर आई है। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का यह ऐलान चौंकाने वाला है, क्योंकि इसके पुराने वेरिएंट शाओमी मी मिक्स को भारतीय मार्केट में नहीं उतारा गया था। बता दें कि लॉन्च इवेंट में कंपनी शाओमी मी नोट 3 स्मार्टफोन और मी नोटबुक प्रो लैपटॉप से भी पर्दा उठाया है।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर के ज़रिए शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। इसके बाद शाओमी इंडिया ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके इसी जानकारी को दोहराया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि हैंडसेट को कब तक पेश किया जाएगा?

पुराने घटनाक्रम पर गौर करें तो Xiaomi Mi MIX उन शुरुआती स्मार्टफोन में से था जो बेहद ही पतले बेज़ल के साथ आता है। इस खास डिस्प्ले के कारण मोबाइल फोन यूज़र के बीच फोन को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली। इसके बाद कंपनी ने 2017 की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में इसे अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराने की बात कही। लेकिन इसमें भारत को जगह नहीं दी गई थी। ऐसे में Xiaomi Mi MIX 2 को भारत में पेश किए जाने की खबर उत्साहित करने वाली है।

अब आपको हम शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं। Xiaomi Mi MIX 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,299 चीनी युआन में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3599 चीनी युआन है और 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की 3,999 चीनी युआन। दूसरी तरफ, शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन 4,699 चीनी युआन में मिलेगा। बता दें कि स्पेशल एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज के बारे में हमने आपको कीमत वाले पैरा में ही बताया था। हैंडसेट के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

Xiaomi Mi MIX 2 के आम वेरिएंट का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। वहीं, स्पेशल एडिशन का डाइमेंशन 150.5x74.6x7.7 मिलीमीटर और वज़न 187 ग्राम। दोनों ही वेरिएंट की बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »