शाओमी मी मिक्स 2 की तस्वीर लीक, डिस्प्ले के बारे में जानकारी आई सामने

शाओमी मी मिक्स 2 की तस्वीर लीक, डिस्प्ले के बारे में जानकारी आई सामने
ख़ास बातें
  • नई रिपोर्ट के अनुसार, मी मिक्स 2 में 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा
  • मी मिक्स 2 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • पिछले साल चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी मी मिक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि शाओमी मी मिक्स 2 पर पूरी तरह से डिस्प्ले का कब्ज़ा होगा और इसमें आगे की तरफ फिज़िकल बटन नहीं दिया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में इस फोन के डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

चीन से आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मी मिक्स 2 में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा, जबकि पहली जेनरेशन वाले मी मिक्स में 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया था। इसके अलावा पिछले वेरिएंट में दिए गए एलसीडी डिस्प्ले की जगह नए फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।

पिछले महीने शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कंपनी अपने मी मिक्स स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है। वीबो पर ज़ारी किए गए एक पोस्ट में जून ने जानकारी दी कि चीनी कंपनी एक बार फिर फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर मी मिक्स के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि स्टार्क ने मी मिक्स के अपग्रेड को लेकर कई विचार दिए हैं और उनपर अभी चर्चा की जा रही है।

शाओमी मी 5एस में एक अंडर-ग्लास अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है लेकिन यह डिस्प्ले के नीचे बेज़ेल पर दिया गया था। लेकिन ख़बरों के अनुसार, मी मिक्स 2 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे दिया जाएगा। पहली जेनरेशन वाले मी मिक्स में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर दिया गया था। मी मिक्स 2 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस फोन में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन हो सकता है।

खास किस्म के डिस्प्ले के अलावा मी मिक्स की बॉडी सेरामिक की है जो इसकी एक और खासियत है। पिछले साल चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) व 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है। चीनी कंपनी ने शाओमी मी मिक्स को पिछले साल अक्टूबर महीने में पेश किया था। वहीं, इस साल कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में इस हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi mix 2, Xiaomi mobile, Xiaomi mi mix 2 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »