शाओमी एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर जारी, दिखी पहली झलक

शाओमी एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर जारी, दिखी पहली झलक
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले फैबलेट शाओमी एमआई मैक्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब कंपनी के सीईओ जून ली ने इस स्मार्टफोन की एक दूसरी टीजर तस्वीर जारी की है।

शाओमी के सीईओ जून ली ने अपने वीबो अकाउंट पर शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन की एक टीजर तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में आने वाला नया एमआई स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 की तरह मेटल बॉडी से बना दिख रहा है। दायीं तरफ फोन में वॉल्यूम और पॉवर बटन दिए गए हैं।

पिछले महीने भी कंपनी ने एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर जारी की थी। शाओमी द्वारा जारी की गई तस्वीर से इस स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली थी।  इस तस्वीर में फोन को एक जींस की जेब में दिखाया गया था।

इससे पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर हुई लिस्टिंग में इस हैंडसेट के बारे काफी जानकारी सामने आई थी।  लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। जानकारी सामने आई है कि यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर और एड्रेनो 510 जीपीयू से लैस है। इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम/16 जीबी रॉम से लैस है और दूसरा 3 जीबी रैम/ 32 जीबी रॉम से।

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है। फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित एमआईयूआई 8 का इस्तेमाल किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी एमआई मैक्स के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी।

शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को एमआईयूआई रॉम का नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। इसी दिन एमआई मैक्स को भी लॉन्च किया जाना है। फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि 10 मई को नए एमआई बैंड 2 को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, बुधवार को खबर आई कि कुछ कारणों की वजह से इस वियरबेल को लॉन्च करने में और वक्त लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »