शाओमी एमआई मैक्स के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक

शाओमी एमआई मैक्स के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक
विज्ञापन
शाओमी के फैबलेट एमआई मैक्स का इंतज़ार कर रहे यूज़र के लिए इंतज़ार की घड़ी जल्द ही खत्म होने वाली है। इसे 10 मई को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से करीब एक हफ्ते पहले शाओमी एमआई मैक्स को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। इससे हैंडसेट के बारे में बहुत कुछ पता चला है। टीना लिस्टिंग की जानकारी एक वीबो अकाउंट द्वारा शेयर की गई थी।

लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। जानकारी सामने आई है कि यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर और एड्रेनो 510 जीपीयू से लैस है। इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम/16 जीबी रॉम से लैस है और दूसरा 3 जीबी रैम/ 32 जीबी रॉम से।

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है। फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित एमआईयूआई 8 का इस्तेमाल किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी एमआई मैक्स के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी।

शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को एमआईयूआई रॉम का नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। इसी दिन एमआई मैक्स को भी लॉन्च किया जाना है। फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि 10 मई को नए एमआई बैंड 2 को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, बुधवार को खबर आई कि कुछ कारणों की वजह से इस वियरबेल को लॉन्च करने में और वक्त लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »