शाओमी मैक्स फैबलेट की लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा, दिखी पहली झलक

शाओमी मैक्स फैबलेट की लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा,  दिखी पहली झलक
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले फैबलेट को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। अब कंपनी ने शाओमी मैक्स फैबलेट के 10 मई को लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। एक वीबो पोस्ट में शाओमी ने बताया कि एमआई मैक्स स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट बीजिंग नेशनल कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में जाने की इच्छा रखने वाले एमआई फैन के लिए टिकट भी उपलब्ध हैं। 

शुक्रवार को कंपनी ने कंपनी ने एक दूसरी वीबो पोस्ट में एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर भी जारी की थी। शाओमी द्वारा जारी की गई तस्वीर से इस स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली है।  तस्वीर में फोन को एक जींस की जेब में दिखाया गया है। इसके अलावा फोन के अगले हिस्से में एमआई लोगो भी नहीं दिख रहा है। शाओमी के फोन में शुरुआत से ही एमआई लोगो अगले हिस्से में दिया जाता है।

हाल ही में एक कथित लीक तस्वीर में इस स्मार्टफोन के कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तरह होने का दावा किया गया था। फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही मैक्स में एक होम बटन देखा जा सकता है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट है। फ्रंट पैनल के अलावा, मैक्स फैबल्ट का रियर कैमरा सेटअप भी शाओमी एमआई 5 की तरह ही दिया गया है। हालांकि इन दोनों फोन में कुछ फर्क भी देखा जा सकता है। एमआई 5 में जहां 5.15 इंच का स्क्रीन है वहीं शाओमी मैक्स के 6.4 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आने की खबरे हैं।

शाओमी ने एक पोल में लोगों से अगले स्मार्टफोन के नाम को लेकर सुझाव मांगा था। चीनी टेक कंपनी ने चार विकल्प दिए थे जिसमें 'शाओमी मैक्स' को सबसे ज्यादा वोट मिले। हालांकि इस नए डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन इसके नाम से जाहिर होता है कि यह एक पॉवरफुल और बड़े आकार वाला हैंडसेट हो सकता है।

इससे पहले कई लीक में इस डिवाइस के क्वाड एचडी स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने की खबरें थीं। लेकिन अब बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स पर हुई लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें 1080 पिक्सल का स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर और पांच मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 3 में भी यही प्रोसेसर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »