शाओमी का इवेंट 10 मई को, एमआई मैक्स के साथ लॉन्च होगा और भी कुछ

शाओमी का इवेंट 10 मई को, एमआई मैक्स के साथ लॉन्च होगा और भी कुछ
विज्ञापन
शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को एमआईयूआई रॉम का नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। इसी दिन एमआई मैक्स को भी लॉन्च किया जाना है। माना जा रहा है कि एमआई मैक्स कंपनी का एमआईयूआई 8 पर आधारित पहला डिवाइस होगा। फॉरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि 10 मई को नए एमआई बैंड 2 को भी पेश किया जाएगा।

इस चीनी कंपनी ने कहा, ''2010 में पहला वर्ज़न लॉन्च किए जाने के बाद  अब पूरी दुनिया में 150 मिलियन लोग इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपने अपने डिवाइस में एमआईयूआई 7 का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल कर लिया होगा। अगर नहीं भी किया है तो 10 मई का इंतज़ार कीजिए। इस दिन हम नए एमआईयूआई 8 को पेश करेंगे। इसमें वो फ़ीचर होंगे जिनकी उम्मीद आपने हमेशा की थी। और इसका डिज़ाइन आपकी उम्मीदों से परे होगा।'' शाओमी ने इसके साथ एक डेमो वीडियो भी साझा किया जिसमें एमआईयूआई 8 के नोटिफिकेशन बार में लाए गए बदलाव को दिखाया गया है।

10 मई को लॉन्च किए जाने से पहले शाओमी एमआई बैंड 2 की तस्वीर सार्वजनिक हुई है। हाल ही में शाओमी के सीईओ ली जून को एक स्मार्टबैंड पहने हुए देखा गया था। माना जा रहा है कि वह एमआई बैंड 2 था। तस्वीर में जून डिस्प्ले से लैस स्मार्टबैंड पहने नज़र आ रहे हैं। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एमआई बैंड का नया जेनरेशन वियरेबल कनेक्ट किए हुए स्मार्टफोन पर अपनी निर्भरता कम कर देगा। इसका डिस्प्ले छोटा होगा। रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया कि नए एमआई बैंड में मौजूद डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी।

दूसरी तरफ, शाओमी एमआई मैक्स के संबंध में कंपनी ने हाल ही में टीज़र जारी किया था। यह दिखने में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 जैसा है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तरह एमआई मैक्स में भी एक फिज़िकल होम बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा। एमआई मैक्स फैबलेट रियर कैमरे सेटअप से भी शाओमी एमआई 5 की तरह नज़र आता है।

अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, शाओमी के एमआई मैक्स में 6.4 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »