Xiaomi Mi Max 3 में होगी 5500 एमएएच बैटरी

आधिकारिक तौर लॉन्च किए जाने से पहले Xiaomi Mi Max 3 की बैटरी क्षमता का खुलासा एक वीडियो टीज़र से हुआ है। करीब एक मिनट के इस टीज़र में शाओमी मी मैक्स 3 के फ्रंट पैनल की झलक मिलती है, खासकर पतले बेज़ल की।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 जुलाई 2018 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 3 को 19 जुलाई को किया जाएगा लॉन्च
  • मी मैक्स 3 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद
  • बता दें कि यह शाओमी मी मैक्स 2 का अपग्रेड है

Xiaomi Mi Max 2 की तस्वीर

आधिकारिक तौर लॉन्च किए जाने से पहले Xiaomi Mi Max 3 की बैटरी क्षमता का खुलासा एक वीडियो टीज़र से हुआ है। करीब एक मिनट के इस टीज़र में शाओमी मी मैक्स 3 के फ्रंट पैनल की झलक मिलती है, खासकर पतले बेज़ल की। बीते हफ्ते ही Xiaomi ने अपनी मी मैक्स सीरीज़ के अगले मॉडल के लॉन्च की पुष्टि की थी। Xiaomi Mi Mix 3 को 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट बीते साल के 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाले फोन शाओमी मी मैक्स 2 का अपग्रेड है। इस चीनी कंपनी ने महीने की शुरुआत में मी मैक्स के अगले मॉडल के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की थी।

टीज़र वीडियो के मुताबिक, Xiaomi Mi Max 3 में 5500 एमएएच की बैटरी होगी। बीते साले के मी मैक्स 2 के 5300 एमएएच की बैटरी से भी बड़ी। बैटरी क्षमता बढ़ जाने के बाद ज़्यादा बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब नए फोन में ज़्यादा सक्षम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement
 

बैटरी के अलावा हमें Mi Max 3 के फ्रंट पैनल की भी झलक मिली है। फोन बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। लेकिन इसमें Redmi 6 Pro और Mi 8 की तरह डिस्प्ले नॉच होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
 

बीते महीने TEENA पर शाओमी मी मैक्स 3 के तीन मॉडल लिस्ट किए गए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वैसे दावे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर को लेकर भी किए जा चुके हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन के एक वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.