Xiaomi Mi Max 3 लॉन्च, 5500 एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम हैं इसमें

Xiaomi Mi Max 3 की अहम खासयितों में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 5,500 एमएएच बैटरी, दो रियर कैमरे, और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जुलाई 2018 11:07 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 3 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • Xiaomi Mi Max 3 की कीमत करीब 17,000 रुपये से शुरू होती है
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है शाओमी का यह स्मार्टफोन

Xiaomi Mi Max 3 में हैं दो रियर कैमरे

शाओमी के लेटेस्ट फैबलेट Xiaomi Mi Max 3 को चीन में लॉन्च कर दिया गया। यह किफायती हैंडसेट कंपनी के लोकप्रिय Mi Max 2 का अपग्रेड है। शाओमी मी मैक्स 3 की अहम खासयितों में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 5,500 एमएएच बैटरी, दो रियर कैमरे, और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। हैंडसेट में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। Mi Max 3 को डार्क ब्लू, ड्रीम गोल्ड और मीट्योराइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। अच्छी बात यह है कि इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi Max 3 कीमत और उपलब्धता

शाओमी मी मैक्स 3 के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (करीब 17,300 रुपये) का है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) होगी। फिलहाल, चीनी मार्केट में इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी।
 

शाओमी मी मैक्स 3 जल्द आएगा भारत

Xiaomi Mi Max 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Mi Max 3 एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी मैक्स 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। ये एआई पोर्ट्रेट मोड और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेस रिकग्निशन और सॉफ्ट सेल्फी लाइट से लैस है। स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Mi Max 3 में डुअल 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 5,500 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी मैक्स 3 का डाइमेंशन 176.15x87.4x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 221 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.