Xiaomi Mi Max 2 फैबलेट आज होगा लॉन्च

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्ते आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी कि मी मैक्स 2 स्मार्टफोन 25 मई को लॉन्च होगा। Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन सबसे चीन में एक इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से होगी। बता दें कि शाओमी मी मैक्स 2 के बारे में लीक में कई बार ख़बरें सामने आ चुकी हैं। और इस स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर को लेकर भी दावे किए जा चुके हैं।

Xiaomi Mi Max 2  फैबलेट आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा
  • लीक में कई बार फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं
  • मी मैक्स 2 कंपनी का लेटेस्ट फैबलेट है
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्ते आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी कि मी मैक्स 2 स्मार्टफोन 25 मई को लॉन्च होगा। Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन सबसे चीन में एक इवेंट में पेश किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से होगी। बता दें कि शाओमी मी मैक्स 2 के बारे में लीक में कई बार ख़बरें सामने आ चुकी हैं। और इस स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर को लेकर भी दावे किए जा चुके हैं।

हाल ही में एक ताज़ा लीक में  Xiaomi Mi Max 2 की बैटरी के बारे में पता चला था। चीनी टिप्सटर कुमामोटो ने दावा किया है कि कंपनी मी मैक्स 2 की बैटरी क्षमता 500 एमएएच से बढ़ा देगी। शाओमी मी मैक्स 2 हैंडसेट 5349 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। इससे पहले दावा किया जाता रहा है कि Xiaomi Mi Max का अपग्रेड वेरिएंट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।  इसके अलावा दावा किया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ आएगा।

घरेलू मार्केट में शाओमी मी मिक्स 2 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह अपने पुराने वेरिएंट की तरह बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें भी 6.44 इंच का डिस्प्ले होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे और दोनों में अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा-स्नैपड्रैगन 626 के साथ 4 जीबी रैम या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम।

दावा किया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो पिछले वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वैसे, इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सारे फ़ीचर जानने के लिए हमें 25 मई तक का इंतज़ार करना चाहिए।

पिछले महीने इस हैंडसेट की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। ये तस्वीरें वीबो पर लीक हुईं, लेकिन इनसे डिवाइस के अगले हिस्से के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। मी मैक्स 2 में एक फुल मेटल बॉडी हो सकती है। फोन के रियर पर सबसे ऊपर दांयें कोने में कैमरा और फ्लैश हो सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से डिवाइस के निचले किनारे पर डुअल स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का पता चलता है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। पिछले वेरिएंट की तरह ही, रियर पर बींचोबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। माइक्रो-यूएसबी को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से बदल दिया गया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में नए फोन के डिज़ाइन में शायद ही कोई बदलाव हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, कैमरा और फ्लैश पुरानी जगह पर ही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »