शाओमी मी मैक्स 2 होगा 25 मई को लॉन्च

शाओमी मी मैक्स के अपग्रेड शाओमी मी मैक्स 2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि शाओमी मी मैक्स 2 को 25 मई को पेश कर दिया जाएगा। इसे सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी मी मैक्स 2 होगा 25 मई को लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स का अपग्रेड है शाओमी मी मैक्स 2
  • इसे सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • शाओमी मी मिक्स 2 को भारतीय मार्केट में भी किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी मी मैक्स के अपग्रेड शाओमी मी मैक्स 2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि शाओमी मी मैक्स 2 को 25 मई को पेश कर दिया जाएगा। इसे सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि शाओमी मी मैक्स को भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में शाओमी मी मिक्स 2 को भी यहां के मार्केट में पेश किया जा सकता है।

घरेलू मार्केट में शाओमी मी मिक्स 2 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह अपने पुराने वेरिएंट की तरह बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें भी 6.44 इंच का डिस्प्ले होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे और दोनों में अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा-स्नैपड्रैगन 626 के साथ 4 जीबी रैम या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम।

दावा किया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो पिछले वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वैसे, इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सारे फ़ीचर जानने के लिए हमें 25 मई तक का इंतज़ार करना चाहिए।

पिछले महीने इस हैंडसेट की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। ये तस्वीरें वीबो पर लीक हुईं, लेकिन इनसे डिवाइस के अगले हिस्से के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। मी मैक्स 2 में एक फुल मेटल बॉडी हो सकती है। फोन के रियर पर सबसे ऊपर दांयें कोने में कैमरा और फ्लैश हो सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से डिवाइस के निचले किनारे पर डुअल स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का पता चलता है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। पिछले वेरिएंट की तरह ही, रियर पर बींचोबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। माइक्रो-यूएसबी को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से बदल दिया गया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में नए फोन के डिज़ाइन में शायद ही कोई बदलाव हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, कैमरा और फ्लैश पुरानी जगह पर ही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Max 2, Xiaomi Mi Max 2 Feature
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »