Xiaomi Mi CC9e ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi A3 के नाम से

नए शाओमी फोन का डिज़ाइन मी सीसी9ई वाला ही है। इस फोन को चीनी मार्केट में युवाओं के लिए पेश किया गया है। तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन का लोगो नज़र आ रहा है।

Xiaomi Mi CC9e ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi A3 के नाम से

शाओमी मी ए2 का अपग्रेड होगा Xiaomi Mi A3

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस हो सकता है शाओमी मी ए3
  • नए शाओमी फोन का डाइमेंशन भी मी सीसी9ई वाला ही है
  • Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया
विज्ञापन
M1906F9SH मॉडल नंबर के साथ एक Xiaomi फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इस संबंध में कोई जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन यह कंपनी का नया एंड्रॉयड वन डिवाइस है। संभवतः यह Xiaomi Mi A3 है। गौर करने वाली बात है कि सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए गए हैंडसेट का मॉडल नंबर चीन में लॉन्च किए गए शाओमी मी सीसी9ई के मॉडल नंबर से मेल खाता है। देखा जाए तो शाओमी पहले भी अपने चीनी मॉडल को ग्लोबल मार्केट में नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के नाम से पेश करती रही है। इसलिए Mi CC9e को ग्लोबल मार्केट में शाओमी मी ए3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

FCC की लिस्टिंग में उपलब्ध स्केमैटिक्स के मुताबिक, नए शाओमी फोन का डिज़ाइन मी सीसी9ई वाला ही है। इस फोन को चीनी मार्केट में युवाओं के लिए पेश किया गया है। तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर एंड्रॉयड वन का लोगो नज़र आ रहा है। बताया गया है कि इस फोन के सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट हैं। Mi A3 के बारे में जानकारी लंबे समय से इंटरनेट पर लीक होती रही है। यूएस एफसीसी लिस्टिंग से इशारा मिला है कि शाओमी मी ए3 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

एफसीसी की लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर में 48 मेगापिक्सल के कैमरा का ज़िक्र है जो एआई फीचर से लैस होगा।
 
xiaomi

डिज़ाइन और कैमरे के अलावा एफसीसी लिस्टिंग में एंड्रॉयड वन फोन का जो डाइमेंशन बताया गया है, वो भी Mi CC9e से पूरी तरह से मेल खाता है। इसका लंबाई 153 मिलीमीटर होगी और चौड़ाई 71 मिलीमीटर।

एफसीसी के डेटाबेस में फोन के लिए M1906F9SH मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। शाओमी मी सीसी9 को आधिकारिक लॉन्च किए जाने से पहले टीना पर M1906F9SC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। यह बताता है कि दोनों मॉडल के बीच मामूली अंतर होगा।

Xiaomi ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, कंपनी की पुरानी रणनीति पर गौर करें तो साफ है कि चीनी मॉडल को ही एंड्रॉयड वन अवतार में अन्य मार्केट में लाया जाता है। याद रहे कि Xiaomi ने Mi 5X को ही ग्लोबल मार्केट में Mi A1 के नाम से उतारा था। इसके बाद Mi 6X को एंड्रॉयड वन अवतार में Mi A2 के नाम से लाया गया।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi Mi CC9e, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »